{"_id":"609ebf1a8ebc3e86fd2dc0d1","slug":"corona-has-six-dead-including-esi-120-new-positive-cases-found-charkhidadri-news-rtk608522733","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से ईएसआई समेत छह संक्रमितों की मौत, 120 नए पॉजिटिव केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से ईएसआई समेत छह संक्रमितों की मौत, 120 नए पॉजिटिव केस मिले
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस विभाग के ईएसआई बलजीत सिंह समेत छह कोरोना संक्रमित शुक्रवार को कोरोना से जंग हार गए। ईएसआई गत पांच दिनों से उपचाराधीन थे और शुक्रवार को उन्होंने शहर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। इसके साथ शुक्रवार को 120 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा 116 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।
शुक्रवार को कोरोना से जान गंवाने वाले 39 से 69 वर्ष के बीच के हैं। कमोद निवासी ईएसआई बलजीत की पांच दिन पहले ही तबीयत बिगड़ी थी। दो दिन पहले उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। बलजीत सिंह 51 वर्ष के थे और पिछले करीब 25 सालों से वो विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके अलावा रामनगर निवासी 39 वर्षीय व्यक्ति, झोझूकलां निवासी 39 साल के व्यक्ति, शहर निवासी 63 साल के व्यक्ति, द्वारका निवासी 69 साल की महिला और दूधवा निवासी 37 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हुई है। इसके अलावा शुक्रवार को 120 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और 116 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।
शहर में 46 तो गांवों में मिले 74 संक्रमित
शुक्रवार को जो 120 लोग संक्रमित मिले हैं उनमें से 46 शहर और 74 गांवों के रहने वाले हैं। शुक्रवार को 46 महिलाएं संक्रमित मिली हैं। नए संक्रमितों की उम्र 20 से 81 वर्ष है। शुक्रवार को शहरी क्षेत्र के एक और ग्रामीण क्षेत्र के पांच संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन
यहां मिले नए पॉजिटिव केस
श्यामकलां में 5, ढाणी फौगाट में 5, मिसरी में 5, झिंझर में 3, अचीना में 2, कमोद में 3, कलियाणा में 2, काकड़ोली हट्ठी में तीन, काकड़ोली सरदार और काकड़ली हुक्मी में एक-एक, चरखी में दो, पैंतावास कलां में एक संक्रमित मिला है। इसके अलावा लोहरवाड़ा, कलियाणा, पैंतावास कलां, जगरामबास, माई कलां, हंसावास कलां, डालावास, आर्य नगर, पातुवास, सासरोली, रावलधी, मिसरी, हिंडोल, सौंप, फतेहगढ़, भागवी और डाढ़ी बाणा आदि गांव में नए संक्रमित मिले हैं।
690 सैंपल लिए, 769 संक्रमित अभी उपचाराधीन
14 मई की शाम तक जिले से कोरोना जांच के लिए 168345 सैंपल लिए गए हैं। शुक्रवार को 690 सैंपल लिए गए। अब लिए सैंपल में से 3855 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 163578 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 1002 सैंपल की रिपोर्ट लंबित हैं। शुक्रवार को 116 संक्रमित स्वस्थ हुए। इसके साथ ही जिले में अब तक 2992 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। जिले में अब तक कोरोना से 94 मौतें हो चुकी हैं, जबकि 769 संक्रमित अभी उपचाराधीन हैं। जिले में 603 संक्रमित होम आइसोलेट हैं, जबकि 166 आइसोलेशन वार्डों में भर्ती हैं।
शुक्रवार को पुलिस विभाग के ईएसआई समेत छह कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई, जबकि 120 नए केस मिले हैं। 116 संक्रमित शुक्रवार को स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में अब तक 94 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ