फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Contaminated water on the streets of Badhra

Charkhi Dadri News: विकास के दावे बेमानी, बाढड़ा की सड़कों पर दूषित पानी

Mon, 09 Dec 2024 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 09 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water on the streets of Badhra
बाढड़ा-झोझूकलां रोड पर भरा दूषित पानी।
बाढड़ा। उपमंडल बनने के आठवें साल भी बाढड़ा के मुख्य मार्गाें पर नालों का निर्माण नहीं हो सका है। इससे सड़कों पर पानी भरा रहता है। प्रतिदिन करीब पांच हजार से ज्यादा लोग परेशानी झेलते हैं। सुधार नहीं हो रहा है। वहीं, बाढड़ा-दादरी रोड पर नाला तो बना है, लेकिन आगे कनेक्शन आज तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

बाढड़ा-सतनाली, झोझूकलां व बाढड़ा-जुई रोड पर नाले का निर्माण नहीं होने से सड़क पर दूषित पानी भरा हुआ है। इसके चलते कस्बे के दुकानदार व राहगीर परेशान हैं। दादरी रोड पर नाले का कनेक्शन नहीं होने के कारण समस्या है। ग्रामीण राकेश, अशोक, अजीत, सुरेश, अनिल व सत्यवान आदि ने बताया कि नाले का निर्माण नहीं होने से सड़क पर दूषित पानी भरा रहता है। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस बारे में कई बार कस्बे के दुकानदार अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि जेवली-झोझूकलां रोड पर नाला नहीं होने के कारण आसपास के दुकानदारों व राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सतनाली रोड से भी प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। दूषित पानी भरने के कारण लोगों का पैदल चलना भी दूभर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कई सरकारी कार्यालय हैं इन मार्गाें पर
दुकानदारों ने बताया कि जुई रोड पर ही तहसील कार्यालय, बिजली बोर्ड, एसडीएम कार्यालय होने के कारण प्रतिदिन हजारों लोगों को आना-जाना होता है। अधिकारियों के संज्ञान में भी मुख्य मार्गाें पर नालों की कमी का मुद्दा है। इसका अब तक समाधान नहीं हो पाया है।



लोग बोले : लंबे समय से झेल रहे परेशानी

- जुई रोड पर नाले का निर्माण नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन व विभाग से मांग है कि जल्द ही नालों का निर्माण करवाया जाए। -अनिल कुमार, बाढड़ा


कस्बे में नाला नहीं होने के कारण बारिश के मौसम में रोड पर पानी भर जाता है। इससे लोगों को गुजरने में काफी परेशानियां होती हैं। नाले का निर्माण होने पर लोगों को राहत मिल सकेगी। -सुरेश कुमार, बाढड़ा


- झोझूकलां रोड पर नाले का निर्माण नहीं होने के कारण व्यवस्था बेपटरी है। यहां से पैदल गुजरना दूभर बन जाता है। बिना बारिश के भी सड़क पर पानी भरा रहता है। नालों की सख्त जरूरत है। -मीर सिंह, बाढड़ा

- दादरी रोड पर नाले को खेल में ही छोड़ऩे के कारण गंदगी है। इससे दुर्गंध बनी रहती है। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन से मांग है कि नालों का निर्माण करवाया जाए। -अनिल श्योराण, बाढड़ा




दादरी-लोहारू रोड नेशनल हाईवे होने के कारण एनएचएआई के तहत आता है। जहां नगरपालिका नहीं है, वहां पंचायत नालों का निर्माण व रख-रखाव करती है। -कृष्ण कुमार, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed