फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   conductor caught in gaban

Charkhi Dadri News: परिचालक ने यात्रियों को कराया बे-टिकट सफर, जीएम उड़नदस्ते ने पकड़ा

Sat, 05 Jul 2025 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 05 Jul 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
conductor caught in gaban
परिवहन
विज्ञापन

फोटो: 29
दादरी बस स्टैंड परिसर में खड़ीं बसें। संवाद
- कुरुक्षेत्र डिपो की बस में सवार 50 में से 21 सवारियों के पास दादरी जीएम उड़नदस्ते को नहीं मिले टिकट, परिचालक की गबन रिपोर्ट तैयार कर भेजी मुख्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी जीएम उड़नदस्ते ने कुरुक्षेत्र डिपो के एक परिचालक का गबन पकड़ा है। इसमें आरोपी परिचालक ने यात्रियों से रुपये लेकर उन्हें बे-टिकट यात्रा कराई। उड़नदस्ते को बस में सवार 50 यात्रियों में से 21 के पास टिकट नहीं मिला। परिचालक का 1260 रुपये का गबन पकड़ा गया। दादरी डिपो की ओर से परिचालक की गबन रिपोर्ट तैयार मुख्यालय भेज दी गई है।
शुक्रवार शाम कुरुक्षेत्र डिपो की बस जयपुर से कुरुक्षेत्र वापस जाने के लिए रवाना हुई थी। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस बस के परिचालक ने बस में सफर कर रहे 21 यात्रियों को टिकट नहीं दिया। परिवहन विभाग के उड़नदस्ते ने उसकी जेब से 1260 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

परिचालक के पास अतिरिक्त रुपये मिलने और यात्रियों के पास टिकट न मिलने पर उड़नदस्ता सारा माजरा समझ गया। इसके बाद परिचालक पर कार्रवाई करते हुए गबन का केस बनाया गया। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हमने परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के लिए संबंधित परिवहन विभाग के आला अधिकारियों के पास भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- राजस्थान के रिंग्सस से बैठे थे यात्री
महाप्रबंधक उड़नदस्ता टीम में शामिल मुख्य निरीक्षक नवरतन शर्मा ने बताया कि कुरुक्षेत्र डिपो की बस जयपुर से यात्रियों को लेकर वापस कुरुक्षेत्र की तरफ आ रही थी। जब बस राजस्थान के रिंग्सस डिपो से यात्रियों को लेकर मड्ढा मोड़ पर पहुंची तो चेकिंग के लिए बैठे दादरी महाप्रबंधक उड़नदस्ता ने बस को रुकवा लिया।

वर्सन:
परिचालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गबन रिपोर्ट तैयार कर कुरुक्षेत्र रोडवेज महाप्रबंधक व पंचकूला मुख्यालय भेज दी है। अब उच्चाधिकारी परिचालक के खिलाफ आगामी कार्रवाई करेंगे।
-नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी परिवहन डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed