फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   City's sewer lines could not withstand even 11 mm of rain

Charkhi Dadri News: शहर की सीवर लाइनें 11 एमएम बारिश भी नहीं झेल पाई

Sat, 27 May 2023 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 27 May 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
City's sewer lines could not withstand even 11 mm of rain
चरखी दादरी। जिले में लगातार तीसरे दिन भी बदरा जमकर बरसे। करीब साढ़े चार घंटे में 11 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। दूसरी ओर यह बारिश शहर की सीवर लाइनें नहीं झेल पाई और विभिन्न जगहों पर जलभराव रहा। इसके चलते लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि दोपहर को धूप खिलने और जल निकासी प्वाइंटों पर मोटर चलाने के बाद कुछ हद तक जलभराव से निजात मिली। बावजूद इसके शहर की दस गलियों और सड़कों पर शाम तक जलभराव रहा।
विज्ञापन

बता दें कि दादरी जिले में वीरवार से बारिश का सिलसिला जारी है। पहले दो दिन कम बारिश हुई जबकि शनिवार सुबह मेघा जमकर बरसे। सुबह चार बजे बारिश शुरू हुई जो साढ़े आठ बजे तक जारी रही। इस समय अवधि में करीब 11 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश का पानी शहर की गलियों समेत मुख्य मार्गाें पर भर गया।
विज्ञापन

हालांकि बारिश थमते ही जनस्वास्थ्य विभाग ने शहर में विभिन्न स्थानों पर रखे पंप सेट और मोटर चलवाकर पानी निकासी की कवायद शुरू की, लेकिन यह प्रयास भी शहरवासियों को शाम तक जलभराव से राहत नहीं दिला पाया। जलभराव के चलते एडीसी डॉ. जयेंद्र सिंह स्वयं शहर का निरीक्षण करने निकले और उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को आड़े हाथों लिया। उनके अलावा नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी भी जलभराव का जायजा लेने निकले और मोटर के संबंध में ऑपरेटर्स से फीडबैक लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इन क्षेत्रों में हुआ जलभराव
शनिवार सुबह हुई बारिश से रोहतक रोड, बस स्टैंड रोड, कोर्ट रोड, काठमंडी क्षेत्र, मुख्य बाजार, रेलवे रोड, रोहतक रोड, पीएनबी के सामने वाली गली, शनि मंदिर वाली गली, गांधी नगर, वाल्मीकि बस्ती, कॉलेज रोड, हरि नगर, घिकाड़ा रोड, पूर्ण मार्केट क्षेत्र, जांगड़ा मार्केट, परशुराम चौक के समीप और नगर परिषद कार्यालय समेत विभिन्न जगहों पर एक से डेढ़ फुट पानी भर गया।

- दूषित और बदबूदार पानी भरने से लोगों ने नहीं खोली दुकान
बाजारों और गलियों में स्थित दुकानों के सामने दूषित पानी भरा हुआ है। ऐसे में यहां माहौल दुर्गंधमय बना हुआ है और बीमारियां फैलने का अंदेशा है। शनिवार को शहर में पचास से अधिक दुकानें जलभराव के चलते बंद रही और इसके चलते दुकानदारों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।

- दो डिग्री लुढ़का तापमान, हवा की स्थिति भी सुधरी
बारिश के बाद मौसम खुशनुमा बना रहा। वहीं, इसका असर तापमान भी देखा गया। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान तो स्थिर रहा जबकि अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, बारिश से प्रदूषण का स्तर कम हुआ है। शनिवार को प्रदूषण का औसतन स्तर 86 एक्यूआई और न्यूनतम स्तर 19 एक्यूआई दर्ज किया गया।

आगे ये रहेगी मौसम की स्थिति
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार को बादल छाने का अनुमान है जबकि मंगलवार को फिर से बारिश हो सकती है। वीरवार के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है। हालांकि अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

एक्सपर्ट व्यू: इस मौसम में सेहत का रखें ख्याल
सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि इस मौसम में जल जनित बीमारियों असर का प्रकोप बढ़ता है। इसे देखते हुए लोग अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि घरों के आसपास पानी एकत्र न होने दें और पानी के बर्तनों, कूलर व फ्रिज की सप्ताह में एक बार अवश्य सफाई करें।


मंडी में भीगी सरसों
दादरी मंडी से तो वैसे तो ज्यादातर सरसों व गेहूं का उठान हो चुका है और अब काफी कम मात्रा में सरसों व गेहूं के बैग यहां हैं। शनिवार को हुई बारिश से मंडी में सरसों भीग गई और बारिश रुकने के बाद श्रमिक भीगी सरसों को फैलाकर सूखाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed