{"_id":"638a4fa34f34b46eda718156","slug":"charkhi-dadri-news-charkhidadri-news-hsr6486937119","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 19 सड़कों के निर्माण के लिए सरकार ने जारी किए 33 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 19 सड़कों के निर्माण के लिए सरकार ने जारी किए 33 करोड़ रुपये
विज्ञापन
फोटो 14 विधायक नैना चौटाला।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। बाढड़ा हलके के 19 सड़कों की जल्द ही कायाकल्प होगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 33 करोड़ का बजट जारी कर दिया है। बजट जारी होने की पुष्टि बाढड़ा विधायक नैना चौटाला ने की है। उन्होंने बताया कि जल्द ही पीडब्ल्यूडी इन सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर देगा।
उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से बालरोड से चांगरोड रोड, बीजणा से चंदेनी रोड, पालड़ी अप्रोच रोड, बड़राई से जावा रोड, कादमा से बड़राई रोड, कपूरी अप्रोच रोड, जीतपुरा से भारीवास रोड, चंदेनी से रामलवास रोड, छिल्लर से चांगरोड रोड, कादमा से कांहड़ा रोड, झोझू कलां से बधवाना रोड, कारी तोखा अप्रोच रोड, कारी मोद अप्रोच रोड, किशनपुरा मिडिल स्कूल रोड का पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा रूदड़ोल से चंदेनी रोड, ढाणी सूरजगढ़ रोड, नांधा ढाणी रोड, नौसवा से बाघोत रोड और उमरवास अप्रोच रोड का भी पुनर्निर्माण कार्य कराया जाएगा। विधायक नैना चौटाला ने कहा कि बाढड़ा हलके का विकास मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव संपन्न हो चुका है और अब गांवों में विकास कार्य रफ्तार पकड़ेंगे। इन कार्यों के लिए धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
रावलधी चौक से दिल्ली बाईपास सड़क का भी जल्द होगा पुनर्निर्माण
पर्व विधायक राजदीप फौगाट ने बताया कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रावलधी चौक से लेकर दिल्ली बाईपास टी-प्वाइंट तक सड़क के पुनर्निर्माण के लिए 3.19 करोड़ की राशि जारी कर दी है। इस सड़क का निर्माण होने से वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी।