फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Eight workers have returned to duty; officials are working to get the city's sanitation system back on track

Charkhi Dadri News: काम पर लौटे 8 कर्मी, शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर लाने में जुटे अधिकारी

Tue, 08 Sep 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 08 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Eight workers have returned to duty; officials are working to get the city's sanitation system back on track
नगर परिषद कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते हुए हड़ताली सफाई कर्मचारी।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बिगड़ी सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नगर परिषद ने कार्रवाई तेज कर दी है। हड़ताल पर बैठे 153 सफाई कर्मचारियों को पांच दिन के अंदर ड्यूटी पर लौटने के नोटिस दिए जाने के बाद अब आठ कर्मचारियों ने काम पर लौटने की सहमति जताई है।
विज्ञापन

इनमें पांच स्थायी और तीन पालिका रोल के कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारियों के वापस काम पर आने से नगर परिषद को शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार हड़ताल के कारण प्रभावित सफाई व्यवस्था को सामान्य करने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं। सोमवार को भी परिषद की ओर से विभिन्न वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा उठान अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का दावा है कि वार्ड नंबर 11, 12, 13 और 14 को छोड़कर लगभग सभी वार्डों में टिप्परों के माध्यम से घर-घर से कचरा उठाने का प्रयास किया गया। कचरा उठान के लिए उपलब्ध कर्मचारियों और वाहनों को अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा गया ताकि लोगों को राहत मिल सके।

जगह-जगह लगे कचरे के ढेर : सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लंबी खिंचने से शहर के कई हिस्सों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को दुर्गंध व गंदगी से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरे में आग लगाने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं जिससे प्रदूषण बढ़ने के साथ पर्यावरण को नुकसान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed