{"_id":"6376856d9bb8a25f5d084ad8","slug":"charkhi-dadri-news-charkhidadri-news-hsr6473989111","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के बाद किशोर का अपहरण करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के बाद किशोर का अपहरण करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
चरखी दादरी। डोहका हरिया निवासी किशोर का मारपीट के बाद अपहरण करने के मामले में बाढड़ा थाना पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बिसलवास निवासी दीपक के रूप में हुई है और इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारी संभव है।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि डोहका हरिया निवासी बिट्टू ने बाढड़ा थाना पुलिस को एक शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 28 अक्तूबर की रात सत्येंद्र पुत्र विनोद घर पर सोया हुआ था और उसकी मां सुशीला भी वहां मौजूद थी। उसी दौरान दो गाड़ियों में सवार होकर आए लोग घर में घुस गए और मां-बेटे से गाली-गलौज करने लगे। उक्त लोगों ने अनिल नामक युवक के बारे में पूछताछ की और सत्येंद्र व सुशीला के जवाब न देने पर सत्येंद्र का मारपीट कर अपहरण कर लिया।
प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर सत्येंद्र को सकुशल बरामद कर लिया था। इसके बाद गत 16 नवंबर को झज्जर जिले के मारौत निवासी आरोपी रविंद्र को गिरफ्तार किया जबकि दीपक के रूप में अब दूसरी गिरफ्तारी हुई है।