{"_id":"679a5ef17d135e574f02165f","slug":"businessmen-demand-relief-in-tax-upto-10-lakh-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-130777-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी बोले : प्रॉपर्टी से प्राप्त आय भी आयकर छूट सीमा में हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी बोले : प्रॉपर्टी से प्राप्त आय भी आयकर छूट सीमा में हो
Wed, 29 Jan 2025 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 29 Jan 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के बजट से व्यापारियों को आयकर छूट सीमा 10 लाख रुपये तक होने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। व्यापारियों व कारोबारियों को केंद्र सरकार के बजट से सभी के करों में छूट मिलने की उम्मीद है। व्यापारियों का कहना है कि प्रॉपर्टी से प्राप्त आय भी आयकर छूट सीमा में होनी चाहिए। कुल आय के आधार पर ही कर लगाना चाहिए। उसमें इस समय किराया आय पर अलग से टैक्स लग रहा है। अन्य आय पर अलग से कर वसूला जा रहा है। कारोबारियों का कहना है कि आयकर में छूट की सीमा कम से कम 10 लाख रुपये तक होनी चाहिए। बजट आम आदमी को महंगाई से राहत देने वाला हो। पेश है व्यापारियों व कारोबारियों की ओर से बताई गई उम्मीदों पर आधारित एक रिपोर्ट...
किसे बजट से क्या उम्मीद
- प्रॉपर्टी से प्राप्त आय भी आयकर छूट सीमा में होनी चाहिए। आयकर स्लैब भी सभी स्रोतों से प्राप्त आय पर एक समान होना चाहिए। आयकर छूट सीमा महंगाई को देखते हुए 10 लाख रुपये तक होनी चाहिए। जीएसटी की दरों में कमी होनी चाहिए। बजट आम आदमी को राहत देने वाला हो।
-बलराम गुप्ता, जिला अध्यक्ष, हरियाणा व्यापार मंडल
- आयकर में छूट की सीमा कम से कम 10 लाख रुपये तक होनी चाहिए। बजट आम आदमी को महंगाई से राहत देने वाला हो। जीएसटी की दरों में कमी होनी चाहिए। बजट रोजगारपरक एवं कारोबारियों के हितों को ध्यान में रखने वाला होगा।
विज्ञापन
-रविंद्र गुप्ता, संरक्षक, नगर व्यापार मंडल
बजट में ऐसा हो, जिससे छोटे दुकानदारोंं को राहत मिल सके। बजट में आयकर में छूट की सीमा 10 लाख तक करनी चाहिए। बजट महंगाई से राहत देने वाला होगा। रोजगारपरक बजट से देश प्रगति कर सकता है। बजट संतुलित हो। कारोबार को बढ़ाने वाला हो।
-संदीप फोगाट, प्रधान, मोबाइल मार्केट एसोसिएशन
- बजट रोजगारपरक एवं कारोबारियों के हितों को ध्यान में रखने वाला हो। बजट महंगाई से राहत देने वाला हो। आयकर में छूट की सीमा कम से कम 10 लाख रुपये तक होनी चाहिए। कारोबारियों के हित को ध्यान में रखते हुए बजट पारित होना चाहिए। आज कारोबारी मंदी के दौर से गुजर रहे हैं।
-राजेंद्र सिंह महराणा, कारोबारी
फोटो 11
बलराम गुप्ता।
फोटो 12
रविंद्र गुप्ता।
फोटो 13
संदीप फोगाट।
फोटो 14
राजेंद्र सिंह महराणा।