{"_id":"680684bdb633c3c1770302df","slug":"bullion-market-will-be-bustling-on-akshaya-tritiya-business-worth-25-crores-expected-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-135676-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अक्षय तृतीया पर गुलजार होगा सराफा बाजार, 25 करोड़ का कारोबार होने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अक्षय तृतीया पर गुलजार होगा सराफा बाजार, 25 करोड़ का कारोबार होने की संभावना
विज्ञापन
दादरी के मुख्य बाजार स्थित आभूषण भंडार की दुकान से खरीददारी करते ग्राहक।
चरखी दादरी। अक्षय तृतीया पर अबूझ साहा होने पर जिले की सराफा मार्केट गुलजार रहेगी। ग्राहकों ने अभी से गहनों का ऑर्डर देना शुरू कर दिया है। अक्षय तृतीया पर जिले में 250 से अधिक जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे और सराफा मार्केट में करीब 25 करोड़ का कारोबार होने की संभावना है। इसके मद्देनजर मार्केट के व्यापारी तैयारियों में जुटे हैं।
ज्योतिष शास्त्री का मानना है कि अक्षय तृतीया पर शादी का अबूझ साया है। वेद मंत्रोच्चारण से विवाह संपन्न कराने के लिए अभी से पुरोहितों के पास भी बुकिंग शुरू हो गई है। इसके अलावा सराफा बाजार में भी ग्राहक अग्रिम बुकिंग करवा रहे हैं और अब तक करीब 150 शादियों के गहनों के ऑर्डर मार्केट के कारोबारियों को मिल चुके हैं। सोना और चांदी दोनों गहनों की मांग है।
स्वर्णकारों का कहना है कि सोने के भाव स्थिर नहीं रहने से कई बार लाखों रुपये का भी नुकसान उठाना पड़ता है। सोने का दाम फिर से ऊपर जा रहा है और अक्षय तृतीया के मद्देनजर ग्राहक लगातार बुकिंग करवा रहे हैं। ज्यादातर गहनाें की डिलीवरी 27 या 28 अप्रैल को देनी है। इस बार नेकलैस, मंगलसूत्र, सोने की चूड़ियां, अंगूठी, टॉपस व टीका समेत पुरुषों के सोने के कड़े की मांग अधिक है।
विज्ञापन
दस दिनों में यूं बढ़ा सोने का भाव
10 दिन पहले 22 कैरेट सोने का भाव 81,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं, 21 अप्रैल को भाव 89,700 रुपये तक पहुंच गया। सोमवार को मार्केट में 24 कैरेट सोने का 97,500 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया है। व्यापारियों का कहना है कि अगर भाव कुछ दिनों के लिए स्थिर बने रहे, तभी व्यापारियों को कुछ बचत हो सकती है।
व्यापारी बोले: अक्षय तृतीया पर अच्छे कारोबार की उम्मीद
अक्षय तृतीया के लिए गहनों की अग्रिम बुकिंग करनी लोगों ने शुरू कर दी है। सोने और चांदी दोनों गहनों के ऑर्डर आ रहे हैं। अगर सोने-चांदी का भाव बढ़ता है तो स्वर्णकारों को नुकसान उठाना पड़ेगा।
- आलोक गोयल, आभूषण विक्रेता
अक्षय तृतीया के साहे के लिए 16 शादियों के लिए आभूषणों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। 28 से 30 अप्रैल के बीच गहनों की डिलीवरी देनी है। इस बार अक्षय तृतीया पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
- मानक वर्मा, आभूषण विक्रेता