फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bike rider charas smuggler caught by special staff

बाइक सवार चरस तस्कर को स्पेशल स्टाफ ने दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bike rider charas smuggler caught by special staff
चरखी दादरी। स्पेशल स्टाफ ने एक बाइक सवार को चरस सहित गिरफ्तार किया है। उसके पास से 210 ग्राम चरस बरामद की गई। उसके खिलाफ सदर थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान चिड़िया निवासी रामअवतार उर्फ कालू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि स्पेशल स्टाफ टीम गश्त के दौरान समसपुर बस स्टैंड पर मौजूद थी। टीम को सूचना मिली कि चिड़िया निवासी रामवतार चरस बेचने का काम करता है। वह चरस लेकर बाइक पर मातनहेल से भागवी की तरफ आ रहा है। सूचना मिलने पर टीम बताई गई जगह पर पहुंची और नाकाबंदी की। कुछ समय बाद पुलिस को देखकर एक बाइक सवार व्यक्ति वापस जाने का प्रयास करने लगा तो संदेह के आधार पर उसे काबू किया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम रामअवतार बताया। इसके बाद उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी से चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed