फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   beti bachao competition

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ स्पर्धा में लें भाग : राहुल नरवाल

Wed, 31 Jul 2024 05:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 31 Jul 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
beti bachao competition
पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली प्रविष्टि को मिलेगा 5100, 3100 व 2100 रुपये का नकद पुरस्कार
विज्ञापन

प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि एक अगस्त


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित की जाने वाली बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि एक अगस्त तय कर दी गई है। उपायुक्त डाॅ. राहुल नरवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में गायन, रेडियो जिंगल, गीत, रैप और वीडियो बनाकर एक अगस्त तक अपनी प्रविष्टियां अपने जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग को भेजने के साथ ईमेल कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि सभी प्रविष्टियां मौलिक और हरियाणवी भाषा में होनी चाहिए। प्रत्येक प्रविष्टि की अवधि एक मिनट होनी चाहिए। यह सुनिश्चित करें कि प्रविष्टि स्पष्ट, उच्च गुणवत्ता वाली और थीम के अनुरूप हो। प्रत्येक प्रतिभागी प्रति एक श्रेणी में प्रविष्टि जमा करवा सकता है। प्रविष्टि में अपना नाम, संपर्क जानकारी और जिला का विवरण दें।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में किसी भी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं, विशेष रूप से महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी गीता सहारण ने बताया कि प्रत्येक जिले से प्रत्येक श्रेणी में शीर्ष तीन प्रविष्टियों को 5100 रुपये, 3100 रुपये व 2100 रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed