फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   attack on youth

Charkhi Dadri News: गन्ना छीलने के औजार से युवक पर किया हमला

Mon, 14 Apr 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 14 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
attack on youth
- रविदास नगर निवासी घायल के बयान पर शहर थाना पुलिस ने दो आरोपियों पर दर्ज किया केस
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दो युवकों ने कहासुनी के बाद रविदास मोहल्ला निवासी एक युवक पर गन्ना छीलने के औजार से हमला कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर थाना पुलिस ने उसके बयान पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए बयान में धीरपाल ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उनकी गली में एक लड़का शरारत कर रहा था। वह उसका नाम नहीं जानता। उक्त लड़के को उसने निखिल के साथ देखा था। उसके शरारत करने पर धीरपाल ने वहां से जाने की बात कही। घायल के अनुसार उस दौरान वह वहां से चला गया। कुछ देर बाद निखिल को साथ लेकर दोबारा वहां आया। उन्होंने आते ही गन्ना छीलने के दाव से उस पर हमला कर दिया। इसके बाद वहां से भाग गए। इसके बाद उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed