फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Admissions will start in government schools of the district from April 1

Charkhi Dadri News: एक अप्रैल से जिले के राजकीय स्कूलों में शुरू होंगे दाखिले

Wed, 29 Mar 2023 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 29 Mar 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Admissions will start in government schools of the district from April 1
चरखी दादरी। जिले के सभी राजकीय विद्यालयों में एक अप्रैल से सभी कक्षाओं की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शिक्षा विभाग ने खंड स्तर पर दादरी, बाढड़ा और बौंद में अंग्रेजी माध्यम के मॉडल संस्कृति स्कूल भी शुरू कर दिए हैं। दादरी की जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक से आठ कक्षा तक बच्चों को दाखिले के समय की पुस्तकें दे दी जाएंगी। आठवीं कक्षा तक सरकारी स्कूल में कोई फीस नहीं है। उन्होंने बताया कि अन्य कक्षाओं में किफायती फीस लेकर बच्चों को बेहतर शिक्षा सरकारी स्कूलों में दी जा रही है। इस बार सुपर 100 के पांच बच्चे आईआईटी और एनआईटी में प्रवेश ले चुके हैं। अभिभावकों को अच्छी शिक्षा प्रणाली से जोड़ने के लिए अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूल में करवाना चाहिए। यहां खेल और पढ़ाई की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं और उच्च शिक्षित अध्यापकों को ही पढ़ाने की जिम्मेदारी दी जाती है।
विज्ञापन

डीईओ ने कहा कि इसके अलावा सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक, अकादमिक, खेल, रचनात्मक एवं प्रायोगिक प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जाता है और रिफ्रेशर कक्षाएं लगाई जाती हैं। जिले में चालीस हजार से अधिक बच्चे शिक्षा विभाग के इन स्कूलों में पढ़ने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 391 विद्यालयों में से 209 प्राइमरी स्कूल
जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट ने बताया कि जिले में कुल 391 राजकीय विद्यालय हैं। इनमें 209 प्राइमरी स्कूल, 50 माध्यमिक विद्यालय, 48 उच्च विद्यालय और 62 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हैं। इसके अलावा 22 मॉडल संस्कृति स्कूल हैं, जिनमें सीबीएसई पाठ्यक्रम करवाया जाता है। जिले में तीन सीनियर सेकेंडरी और 19 प्राइमरी मॉडल संस्कृति विद्यालय सफलतापूर्वक चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed