फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Accused arrested for murder of labourer

Charkhi Dadri News: प्रवासी श्रमिक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Dec 2024 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 07 Dec 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for murder of labourer
चरखी दादरी। शहर के कबीरनगर में प्रवासी श्रमिक की धक्का मारकर हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक श्रमिक संजय की पत्नी ललता के बयान पर शहर के सुभाष चौक निवासी रजत के खिलाफ अक्तूबर में हत्या का केस दर्ज किया था। इसमें जिला आगरा, उत्तर प्रदेश के शाहगंज निवासी संजय की पत्नी ललता ने बताया था कि वह नौ साल से दादरी शहर में सपरिवार रह रहीं हैं।
इससे पहले वे सात साल तक कबीरनगर बस्ती स्थित डोहकी निवासी सचेत के मकान में रहते थे। सात दिन पहले ही उन्होंने कबीरनगर में ही लाज का मकान किराये पर लिया था। पहले वाले मकान का पिछले एक महीने का किराया बकाया था। बकाया किराया लेने के लिए रजत उनके पास आता था।
विज्ञापन

इसी सिलसिले में 31 अक्तूबर की रात रजत उनके पास आकर किराया मांगने लगा। उसके पति संजय ने जब रजत से वहां आने का कारण पूछा तो दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद रजत ने संजय को धक्का दे दिया। इससे संजय बाथरूम के पास फर्श पर गिर गया और सिर में चोट लगने से संजय घायल हो गया। महिला ने दोनों बेटियों राधिका और संध्या की मदद से संजय को फर्श से उठाकर बिस्तर पर लिटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उन्होंने हल्दी लगाकर संजय की चोट पर पट्टी बांध दी। एक नवंबर की सुबह वह संजय को उठाने लगी तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद बेहोश समझकर वह उसे नागरिक अस्पताल ले गई तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

युवक पर फायरिंग का पांचवां आरोपी काबू

चरखी दादरी। गांव इमलोटा निवासी पर युवक पर फायरिंग के मामले में सदर थाना पुलिस ने पांचवें आरोपी को भी काबू कर लिया है। उसकी पहचान इमलोटा निवासी जतिन उर्फ जीतू के रूप में हुई है। उससे पहले वारदात में शामिल चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस को दी शिकायत में इमलोटा निवासी उमेश उर्फ पिस्तौल ने बताया था कि 15 अगस्त की शाम वह अपने चाचा दलबीर के साथ खेत पर गया था। इसी बीच वे खेत के पास स्थित एक दुकान पर बैठ गए। चाय की दुकान पर तीन बाइकें आकर रुकीं और तीनों पर दो-दो युवक सवार थे। बाइक सवारों ने उमेश को गोली चलाने का मजा चखाने की बात कही।


इसके बाद आशीष उर्फ काकू और सुमित उर्फ काला ने बाइक से उतरकर उस पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि वह बच गया और इसके बाद खेतों की तरफ भाग गया। उस दौरान पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि अब आरोपी जतिन को गिरफ्तार किया गया है। मामले से उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed