{"_id":"669c4a48a0ab9077d3027b34","slug":"a-youth-was-attacked-with-a-knife-charkhi-dadri-news-c-21-hsr1020-425152-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: युवक पर किया छुरी से हमला, 4 नामजद समेत 13 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: युवक पर किया छुरी से हमला, 4 नामजद समेत 13 पर केस दर्ज
Sun, 21 Jul 2024 05:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
हिसार। जिले के गांव सातरोड के पास बाईपास पर एक होटल पर कुछ युवकों पर अमन नगर वासी ललित पर छुरी से हमला कर घायल कर दिया। जख्मी हालत में ललित को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने प्रदीप, सोनू, काकू, प्रधान और 8-9 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दिए गए बयान में मिलगेट एरिया के अमन नगर में रहने वाले ललित ने बताया कि वह ऑटो मार्केट में डेंटिंग का काम करता है। 15 जुलाई की रात को विक्रम, नवीन, अमन और सोनू के साथ बाईपास पर रात 11 बजे होटल पर खाना खाने के लिए गए थे। वहां पहुंचते ही विक्रम और प्रदीप की आपस में कहासुनी हो गई। दोनों का बीचबचाव किया।
फिर प्रदीप ने मेरे साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। बाद में उसने फोन कर अपने दोस्त बुला लिए। उनके आते ही प्रदीप व सोनू होटल पर खड़े ट्रकों के पीछे ले गए। ट्रक के पीछे जाते ही प्रदीप, सोनू, काकू और अन्य ने पिटना शुरू कर दिया। काकू और सोनू ने छुरी से कमर और कंधे पर हमला किया। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल हालत में दोस्त नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे।