{"_id":"6765c07e9489e08f90097514","slug":"a-young-man-standing-with-a-weapon-in-the-junk-market-was-arrested-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-128359-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कबाड़ी मार्केट में हथियार लिए खड़ा युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कबाड़ी मार्केट में हथियार लिए खड़ा युवक गिरफ्तार
Sat, 21 Dec 2024 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर की कबाड़ी मार्केट में अवैध हथियार लिए खड़े युवक को स्पेशल स्टाफ टीम ने दबोच लिया। आरोपी की पहचान गांधीनगर कॉलोनी निवासी जयदीप के रूप में हुई। उसके पास से देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी जयदीप के खिलाफ शहर पुलिस थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि स्पेशल स्टाफ टीम हेड कांस्टेबल रोहित कुमार की अगुवाई में अपराध की रोकथाम के लिए कनीना टी-पॉइंट पर तैनात थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि गांधीनगर कॉलोनी निवासी जयदीप अपने पास अवैध हथियार रखता है। इस समय वह शहर के कबाड़ी मार्केट में खड़ा है।
सूचना मिलते ही स्पेशल स्टाफ टीम कबाड़ी मार्केट पहुंची। वहां टीम को एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा मिला। पूछताछ की गई तो उसने अपनी पहचान जयदीप के रूप में बताई। संदेह के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसकी जेब से देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया और शहर पुलिस थाने ले आई। हेड कांस्टेबल रोहित की तहरीर पर वहां आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता
चरखी दादरी। गांव शीशवाला निवासी एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसके पिता की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वीरवार सुबह उनकी 18 वर्षीय बेटी घर में बिना बताए कहीं चली गई है। उन्होंने अपने स्तर पर युवती तलाश की, लेकिन, वे पता लगाने में असमर्थ रहे। अब तक उनका युवती से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। अब उन्होंने पुलिस से युवती को तलाशने की गुहार लगाई है।