फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   44 won medals in swimming

Charkhi Dadri News: तैराकी स्पर्धा में 90 तैराकों ने जीते 44 पदक

Fri, 04 Jul 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 04 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
44 won medals in swimming
जेपी स्विमिंग पूल में पदक जीतने के बाद मौजूद खिलाड़ी, कोच व अतिथि। स्रोत: कोच
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर के जेपी स्वीमिंग पूल में आयोजित जिलास्तरीय तैराकी स्पर्धा में रानी लक्ष्मीबाई तैराकी अकादमी के 90 खिलाड़ियों ने 44 पदक जीतकर अपनी अलग पहचान बनाई है। किसी ने चार तो किसी ने पांच पदक जीतकर अकादमी को जिला चैंपियन बनाया।
कोच चंद्रप्रकाश ने बताया कि 1 जुलाई को तैराकी स्पर्धा आयोजित की गई थी। और इसमें अकादमी के तैराकों ने अपनी भूमिका निभाई। कोच ने बताया कि स्पर्धा में शौर्य, हिमानी व ईशांत ने 5-5 स्वर्ण पदक जीतकर बेस्ट स्वीमर का खिताब जीता। अंश ने तीन स्वर्ण व दो रजत पदक, सिद्धार्थ व फलक ने 4-4 स्वर्ण व एक कांस्य पदक हासिल किया। क्रिश ने 1 स्वर्ण व दो कांस्य, हार्दिक ने 4 स्वर्ण व एक रजत, प्रतीक ने एक स्वर्ण व 4 रजत, चिंटू ने तीन स्वर्ण व एक रजत, प्रणव ने एक रजत व दो कांस्य पदक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

कोच व परिजनों ने बधाई दी। अंत में मोहित चौधरी, हरियाणा तैराकी एसोसिएशन उपाध्यक्ष इंद्र फोगाट व सचिव अनिल खत्री ने विजेताओं को पदक प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed