फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   21 people including 5 teenagers got infected, recovery rate 75 percent

5 किशोरों समेत 21 लोग मिले संक्रमित, रिकवरी रेट ञ्च 75 प्रतिशत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
21 people including 5 teenagers got infected, recovery rate  75 percent
5 किशोरों समेत 21 लोग मिले संक्रमित, रिकवरी रेट 75 प्रतिशत
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर में जिले के अंदर 1895 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 1421 हुए स्वस्थ तो तीन की हो चुकी मौत
241 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित
चरखी दादरी। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमित केस मिलने की रफ्तार कुछ कम हुई है। रविवार को पांच किशोरों समेत 21 लोग संक्रमित पाए गए जबकि 11 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। इनके स्वस्थ होने से जिले में तीसरी लहर का रिकवरी रेट 75 प्रतिशत पहुंच गया है जबकि अब तक संक्रमण दर 6.80 प्रतिशत है। फिलहाल 241 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं। वहीं, सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार का कहना है कि जिले में वैक्सीनेशन ड्राइव लगातार जारी है।
सीएओ डॉक्टर पंवार ने बताया कि रविवार को 21 नए केस मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6975 हो गई है। उन्होंने बताया कि रविवार को 241 नए सैंपल लिए गए जबकि 11 संक्रमित स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या भी 6501 हो गई है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से कोरोना जांच के लिए 334781 सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर में पहला केस गत 28 दिसंबर को मिला था। उस दौरान जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5081 थी जबकि 4940 मरीजों ने कोरोना को मात दी थी और 139 कोरोना से जंग हारे थे। गत 28 दिसंबर तक जिले से कोरोना जांच के लिए 308549 सैंपल लिए गए थे। अब अगर छह फरवरी के आंकड़ों पर नजर डालें तो 334785 सैंपल लिए जा चुके हैं। पिछले करीब 39 दिनों में विभाग 27844 सैंपल ले चुका हैं और इनमें से 1895 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीसरी लहर के दौरान जिले में 1421 संक्रमित कोरोना को मात भी दे चुके हैं। फिलहाल जिले में 332 केस सक्रिय हैं। तीसरी लहर में जिले के तीन लोगों की मौत हो चुकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

- रविवार को यहां मिले नए केस
वार्ड-20 निवासी 17 साल का किशोर, शहर निवासी 13 साल का किशोर, शहर निवासी 24 साल का युवक, वार्ड-19 निवासी 29 साल की युवती, मंदोला निवासी 57 साल का व्यक्ति, चिड़िया निवासी 14 साल की किशोरी, दादरी निवासी 47 साल की महिला और 17 साल का किशोर, एमसी कॉलोनी निवासी 43 साल की महिला, शहर निवासी 25 साल की युवती, मंदोला निवासी 29 साल की युवती, शहर निवासी 38 साल का व्यक्ति, 60 साल की महिला, 40 साल का व्यक्ति, 35 साल का व्यक्ति, 32 साल का व्यक्ति, 39 साल का व्यक्ति, श्यामकलां निवासी 23 साल का युवक, भिवानी निवासी 34 साल का व्यक्ति, कारीदास निवासी 31 वर्षीय व्यक्ति, और सौंप हिनवासी 15 साल का किशोर रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
- वैक्सीन की अब तक लग चुकी 813572 डोज
डिप्टी सीएमओ एवं जिला वैक्सीनेशन प्रभारी डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि अब तक जिले में वैक्सीन की 813572 डोज लग चुकी हैं। 423735 लोगों को पहली और 386480 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। पिछले चौबीस घंटे में 1066 लोग कवर किए गए हैं।

वर्जन::
रविवार को जिले में कोरोना के 21 नए केस मिले हैं जबकि 11 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब 332 केस सक्रिय हैं जबकि 241 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed