फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Cunning thief who targeted cash registers in market shops arrested

Charkhi Dadri News: बाजारों में दुकानों के गल्ले खंगालने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

Fri, 30 Oct 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 30 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Cunning thief who targeted cash registers in market shops arrested
चरखी दादरी। शहर के विभिन्न बाजारों में दुकानों को निशाना बनाकर गल्लों से नकदी चोरी करने वाले आरोपी को दादरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुरानी सब्जी मंडी रेलवे रोड पर एक ही रात में तीन दुकानों के गल्लों से करीब एक लाख से 1.10 लाख रुपये की नकदी चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी की पहचान महेंद्रगढ़ चौक स्थित झुग्गी-झोपड़ी निवासी मनोज उर्फ भोंदू के रूप में की है। उसे अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि सैनीपुरा निवासी धर्मवीर ने एक अक्तूबर को थाना शहर में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि 25-26 सितंबर 2026 की रात को अज्ञात चोर पुरानी सब्जी मंडी रेलवे रोड स्थित उसकी अमृत डेयरी में घुस गया और गल्ले से करीब 70 हजार रुपये चोरी कर ले गया।
विज्ञापन

एक ही रात में तीन दुकानों को बनाया निशाना
आरोपी ने केवल अमृत डेयरी को ही निशाना नहीं बनाया बल्कि आसपास की दुकानों में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रामनाथ सैनी की दीपक किराना दुकान के गल्ले से 15 से 20 हजार रुपये और मित्तल होजरी की दुकान से भी 15 से 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। तीनों दुकानों से करीब एक लाख से 1.10 लाख रुपये की नकदी चोरी होने की बात सामने आई। शिकायत के आधार पर थाना शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ और नकदी बरामदगी के लिए रिमांड पर
मामले की जांच के दौरान एसआई भीम सिंह ने पुख्ता साक्ष्य जुटाए। इसके आधार पर वीरवार को आरोपी मनोज उर्फ भोंदू को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जहां से पूछताछ और चोरी की नकदी बरामद करने के लिए दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। अब पुलिस आरोपी से अन्य वारदात के संबंध में भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed