फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Pearl millet arrivals at the Badhra mandi have crossed 1.80 lakh quintals, with government procurement reaching 1.34 lakh quintals

Charkhi Dadri News: बाढड़ा मंडी में बाजरे की आवक 1.80 लाख क्विंटल के पार, सरकारी खरीद का आंकड़ा भी पहुंचा 1.34 लाख

Fri, 30 Oct 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 30 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Pearl millet arrivals at the Badhra mandi have crossed 1.80 lakh quintals, with government procurement reaching 1.34 lakh quintals
बाढड़ा। अनाज मंडी में 29 अक्तूबर तक बाजरे की कुल आवक 1.80 लाख क्विंटल तक पहुंच गई है। आढ़तियों के माध्यम से अब तक 1,34,705 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। मंडी में खरीद प्रक्रिया जारी रहने से किसानों को राहत मिल रही है।
विज्ञापन

29 अक्तूबर को एक ही दिन में 252 किसानों से 6816 क्विंटल बाजरे की सरकारी खरीद की गई। अब तक कुल 5059 किसानों से एक लाख 34 हजार 705 क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किसानों की फसल की खरीद की जा रही है। खरीदे गए बाजरे के उठान कार्य में भी तेजी आई है। 29 अक्तूबर को 13 हजार 939 क्विंटल बाजरे का उठान किया गया। मंडी सुपरवाइजर जयप्रकाश सांगवान और मंडी प्रधान हनुमान शर्मा ने बताया कि मंडी में बाजरे की खरीद और उठान का कार्य लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल मंडी में लाकर बेच रहे हैं।
विज्ञापन

उठान की स्थिति और किसानों को राहत
अब तक कुल एक लाख चार हजार 649 क्विंटल बाजरे का उठान हो चुका है। हालांकि खरीदे गए बाजरे की तुलना में उठान का आंकड़ा अभी कम है। ऐसे में मंडी में लगातार आवक को देखते हुए उठान की रफ्तार बनाए रखना जरूरी है। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार खरीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed