{"_id":"6ae4f176a54a3b43cd0d3bed","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-a-tent-house-in-sanwad-goods-burnt-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-162352-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सांवड़ में टेंट हाउस में लगी भीषण आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सांवड़ में टेंट हाउस में लगी भीषण आग, सामान जला
Sat, 31 Oct 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
आग की चपेट में आने से जला सामान।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले के गांव सांवड़ के मुख्य बस स्टैंड पर स्थित कौशिक टेंट हाउस में वीरवार रात करीब 10 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि टेंट हाउस में रखा लगभग पूरा सामान इसकी चपेट में आ गया। हादसे में पिकअप डाला, मोटरसाइकिल, कुर्सियां, गद्दे सहित अन्य सामान जल गया। टेंट हाउस संचालक के अनुसार घटना में करीब 30 से 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक तौर पर बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
टेंट हाउस मालिक सुभाष कौशिक ने बताया कि रात करीब 10 बजे वे टेंट हाउस से सामान उतारकर घर चले गए थे। कुछ समय बाद फोन पर सूचना मिली कि टेंट हाउस में आग लग गई है। मौके पर पहुंचे तो आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले रखा था। ग्रामीणों ने मोटर चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार फैलती रही।
इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सुभाष कौशिक ने बताया कि आग में उनका लगभग पूरा कारोबार जलकर नष्ट हो गया है। वर्षों की मेहनत से खड़ा किया गया व्यवसाय इस हादसे से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की ताकि दोबारा कारोबार शुरू कर परिवार की आजीविका चला सकें।