फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Deadline extended, but no new admissions; 2,175 out of 3,900 undergraduate seats remain vacant

Charkhi Dadri News: तारीख बढ़ी दाखिले नहीं, स्नातक की 3900 सीटों में से 2175 खाली

Sat, 31 Oct 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 31 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Deadline extended, but no new admissions; 2,175 out of 3,900 undergraduate seats remain vacant
चरखी दादरी। जिले के सरकारी और एडिड कॉलेजों में उच्च शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों की बेरुखी का असर दाखिला प्रक्रिया पर साफ दिखाई दे रहा है। कॉलेजों में दाखिले की अंतिम तारीख बढ़ाने के बावजूद विद्यार्थियों की संख्या में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हो पाई। हालात यह हैं कि तारीख बढ़ने के बाद भी जिले के कॉलेजों में महज 13 नए दाखिले हुए हैं। ऐसे में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की सैकड़ों सीटें खाली रह गई हैं। शनिवार को दाखिला लेने का अंतिम दिन है। अब देखना होगा कि अंतिम दिन विद्यार्थी दाखिले के लिए आगे आते हैं या फिर कॉलेजों की सीटें खाली ही रह जाती हैं।
विज्ञापन



जानिए..कितनी सीटें खाली
जिले के आठ सरकारी और एडिड कॉलेजों में स्नातक स्तर पर कुल 3900 सीटें निर्धारित की गई हैं। इनमें से अब तक केवल 1725 सीटों पर ही दाखिले हो पाए हैं। इसके चलते 2175 सीटें खाली हैं। यानी स्नातक स्तर की आधे से अधिक सीटों पर अभी तक विद्यार्थियों ने प्रवेश नहीं लिया है। दूसरी ओर, जिले के चार कॉलेजों में स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर पर भी दाखिलों की स्थिति संतोषजनक नहीं है। यहां कुल 880 सीटों में से केवल 402 पर ही विद्यार्थी दाखिला ले पाए हैं, जबकि 478 सीटें अभी भी खाली हैं।
विज्ञापन



तारीख बढ़ाई, फिर भी नहीं बदले हालात
दाखिला प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों को अवसर देने के लिए 1 नवंबर तक अंतिम तारीख बढ़ाई गई थी। उम्मीद थी कि इससे दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा होगा और खाली सीटों को भरने में मदद मिलेगी। हालांकि, तारीख बढ़ने के बावजूद दाखिलों की संख्या में मामूली बढ़ोतरी ही दर्ज की गई। महज 13 नए दाखिले होना इस बात का संकेत है कि अतिरिक्त समय मिलने के बाद भी विद्यार्थी कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए आगे नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नातक और पीजी दोनों में खाली सीटों की चुनौती
जिले के कॉलेजों में स्नातक स्तर पर 2175 और पीजी स्तर पर 478 सीटें खाली हैं। दोनों स्तरों को मिलाकर कुल 2653 सीटों पर दाखिले नहीं हुए हैं। यह स्थिति कॉलेजों में उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों और निर्धारित सीटों के मुकाबले विद्यार्थियों की कम संख्या दिखा रही है। खास बात यह है कि स्नातक के साथ-साथ उच्च शिक्षा के लिए पीजी पाठ्यक्रमों में भी सीटें खाली हैं।


वर्सन:
अंतिम तारीख बढ़ाए जाने के बाद भी दाखिलों में बढ़ने की उम्मीद है। शनिवार को दाखिले का अंतिम दिन होने के कारण अब इसी दिन होने वाले प्रवेश से स्पष्ट होगा कि खाली सीटों की संख्या में कितनी कमी आती है।


- डॉ. जेएस मोर, उच्चतर शिक्षा अधिकारी, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed