{"_id":"6ae4e01639fac11b050cd19a","slug":"berla-kanhrada-road-in-a-state-of-disrepair-for-five-years-the-asphalt-surface-has-vanished-leaving-behind-two-foot-deep-potholes-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-162342-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पांच साल से बदहाली का शिकार बेरला-कान्हड़ा रोड, सड़क से चारकोल गायब, दो फीट गहरे गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पांच साल से बदहाली का शिकार बेरला-कान्हड़ा रोड, सड़क से चारकोल गायब, दो फीट गहरे गड्ढे
Fri, 30 Oct 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
बेरला कान्हड़ा फिरनी पर जर्जर सड़क।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। गांव बेरला से कान्हड़ा की ओर जाने वाली फिरनी की सड़क पिछले पांच साल से बदहाली का शिकार है। सड़क से चारकोल पूरी तरह गायब हो चुका है और जगह-जगह करीब दो फीट तक गहरे गड्ढे बन गए हैं। हालात ऐसे हैं कि वाहन चालकों को सड़क पर गड्ढों से बचते हुए निकलना पड़ता है। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भरने के साथ आसपास की मिट्टी का कटाव भी होता है, जिससे सड़क की हालत और बिगड़ जाती है। इसके बावजूद सड़क की सुध लेने के लिए संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
कई गांवों को जोड़ता है मार्ग
यह मार्ग केवल गांव बेरला और कान्हड़ा के लोगों के लिए ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र के हजारों लोगों के आवागमन के लिए भी महत्वपूर्ण है। अनुमान के अनुसार करीब 10 हजार लोगों का आवागमन इस मार्ग से जुड़ा है। ऐसे में सड़क की बदहाली लोगों के लिए रोजाना परेशानी का कारण बनी हुई है। सवाल यह है कि जब इतने बड़े क्षेत्र की आवाजाही इस सड़क पर निर्भर है, तो पांच साल से इसकी मरम्मत क्यों नहीं करवाई गई।
50 से ज्यादा गुजरती हैं स्कूल बसें
बेरला-कान्हड़ा रोड की बदहाली का सबसे गंभीर पहलू यह है कि यहां से रोजाना 50 से ज्यादा स्कूल बसें गुजरती हैं। इन बसों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी सफर करते हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण बस चालकों को धीमी गति से वाहन निकालने पड़ते हैं। कई स्थानों पर गड्ढों से बचने के लिए वाहनों को अपना रास्ता बदलना पड़ता है। ऐसे में आमने-सामने से वाहन आने पर परेशानी और बढ़ जाती है। किसी दिन बड़ा हादसा होने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
बारिश में मिट्टी का कटाव
सड़क से चारकोल उखड़ने के बाद जगह-जगह गहरे गड्ढे बन चुके हैं। बारिश के दौरान इनमें पानी भर जाता है, जिससे वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का सही अंदाजा नहीं लग पाता। वहीं पानी के बहाव से सड़क के किनारों की मिट्टी का कटाव होने से स्थिति और खराब हो जाती है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए सड़क से गुजरना मुश्किल हो जाता है।
पांच साल से इंतजार
ग्रामीण हरकेश, दिनेश, सदाशिव, मंजीत, सीमादेवी, कमलेश, खजान, राजू आदि का कहना है कि पांच साल से खस्ताहाल सड़क पर लोगों का आवागमन जारी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। अब जरूरत केवल गड्ढों को अस्थायी रूप से भरने की नहीं, बल्कि सड़क की स्थिति का तकनीकी निरीक्षण करवाकर टिकाऊ मरम्मत करने की है।
वर्सन:
सड़क की हालत खस्ता है, इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मिलकर समाधान करवाया जाएगा। तब तक इसे रिपेयर भी करवाया जाएगा। - नवीन जांगड़ा, सरपंच प्रतिनिधि, बेरला