{"_id":"6873f8e99753cb766e0ce654","slug":"139-seats-are-still-vacant-in-5-trades-of-dadri-women-iti-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-140593-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दादरी महिला आईटीआई की 5 ट्रेडों में 139 सीटें अभी खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दादरी महिला आईटीआई की 5 ट्रेडों में 139 सीटें अभी खाली
Sun, 13 Jul 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी का महिला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान।
चरखी दादरी। दादरी महिला आईटीआई में पहले चरण की दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है जबकि दूसरी मेरिट सूची जारी होने का इंतजार है। पहली मेरिट सूची के आधार पर अब तक संस्थान की 5 ट्रेडों में 21 छात्राओं ने दाखिला लिया है। इन ट्रेडों में अभी भी 139 सीटें खाली पड़ी हैं। संस्थान स्टाफ की मानें तो दूसरी मेरिट सूची जारी होने के बाद दाखिला प्रक्रिया में तेजी आएगी।
बता दें कि जिले की सभी आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया जारी है। दादरी महिला आईटीआई रावलधी गांव स्थित नोडल आईटीआई परिसर में बने दूसरे भवन में संचालित हैं। यहां छात्राओं के लिए कोपा, डीएमसी (ड्राफ्ट्समैन सिविल), सीविंग, एसओटी (सरफेस ऑर्नामेंटेशन टेक्नीशियन) व बेसिक ट्रेड की सुविधा है। इन पांचों ट्रेडों के अंदर आईटीआई में 160 सीटें निर्धारित हैं।
पहली चरण की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद की स्थिति देखें तो दादरी महिला आईटीआई में सर्वाधिक दाखिले कोपा ट्रेड में हुए हैं। इस ट्रेड में अब तक 10 छात्राएं दाखिला ले चुकी हैं जबकि 36 सीटें अभी खाली पड़ी है। वहीं, अब तक छात्राओं की दूसरी पसंद बेसिक ट्रेड रही है और इसमें 8 छात्राएं अब तक दाखिला ले चुकी हैं। वहीं, एसओटी ट्रेड में दाखिला लेने के लिए अभी तक किसी भी छात्रा ने रुचि नहीं दिखाई है। संस्थान प्रभारी अशोक कुमार की मानें तो दादरी महिला आईटीआई में कोपा और बेसिक ट्रेड की दो यूनिट में दाखिले होने हैं जबकि बाकी तीन ट्रेडों की एक-एक यूनिट में दाखिले किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
किस ट्रेड में कितनी सीटें निर्धारित और कितनी अभी खाली
ट्रेड का नाम - निर्धारित सीटें - खाली सीटें
कोपा - 48 - 10
डीएमसी - 22 - 1
बेसिक ट्रेड - 48 - 8
सिलाई - 21 - 2
एसओटी - 21 - 0
दादरी महिला आईटीआई में छात्राओं के लिए 5 ट्रेडों में 160 सीटें निर्धारित हैं। पहली मेरिट सूची के आधार पर 21 सीटों पर दाखिले हुए हैं जबकि 139 सीटें अभी खाली हैं। इस सप्ताह दूसरी मेरिट सूची जारी होने के बाद दाखिला प्रक्रिया में तेजी आएगी। -अशोक कुमार, प्रभारी, दादरी महिला आईटीआई, चरखी दादरी।