फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   13 roadways buses will run today for female constable recruitment

महिला सिपाही भर्ती के लिए आज चलेंगी रोडवेज की 13 बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
13 roadways buses will run today for female constable recruitment
चरखी दादरी। हरियाणा पुलिस महिला सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए दादरी बस स्टैंड से 18 सितंबर को रोडवेज की 13 चलेंगी। इन बसों के जरिये परीक्षार्थियों को विभिन्न जिलों के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए विभाग वीरवार से एडवांस बुकिंग भी कर रहा है।
विज्ञापन

बसों के संचालन के लिए जीएम रविश हुड्डा ने उपनिरीक्षक व निरीक्षकों की भी ड्यूटियां लगाई हैं। साथ ही जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसों के संचालन के लिए भी चालक-परिचालकों की भी व्यवस्था की गई है। वहीं, 19 सितंबर को होने वाली परीक्षा के लिए रोडवेज बसों की 18 सितंबर को बस स्टैंड पर एडवांस बुकिंग की जाएगी।
विज्ञापन

डिपो महाप्रबंधक रविश हुड्डा ने महिला पुलिस भर्ती के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्टाफ की ड्यूटियां लगाई। दादरी बस स्टैंड पर हुई एडवांस बुकिंग अनुसार 18 सितंबर को सुबह छह बजे से प्रदेश के यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र व करनाल जिलों में होने वाली परीक्षा केंद्रों के लिए बसें रवाना होंगी। फिलहाल 13 बसों की एडवांस बुकिंग की गई है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसों व स्टाफ की भी व्यवस्था की गई है। 19 सितंबर को सुबह-शाम की शिफ्ट में होने वाली परीक्षा के लिए 18 सितंबर को भी एडवांस बुकिंग जारी रहेगी। रोडवेज के यातायात प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि महिला पुलिस सिपाही पद की लिखित परीक्षा के लिए रोडवेज विभाग द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर की परीक्षा के लिए दादरी बस स्टैंड से 13 स्पेशल बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed