{"_id":"6459544cc246ba84830af54c","slug":"10-lakh-cheated-on-the-pretext-of-recruitment-in-army-case-on-father-and-son-charkhidadri-news-c-21-1-127310-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर 10 लाख ठगे, पिता-पुत्र पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर 10 लाख ठगे, पिता-पुत्र पर केस
Tue, 09 May 2023 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 09 May 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव काकड़ोली सरदारा निवासी एक युवक को सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर दस लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। रुपयों का लेन-देन वर्ष 2021 में किया गया और अब युवक की शिकायत पर पुलिस ने गोपी निवासी आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बुजुर्ग की 20 दिन पहले ही मौत हो चुकी है।
दरअसल, काकड़ोली सरदारा निवासी जतिन कुमार ने गृहमंत्री अनिल विज को दी शिकायत में बताया था कि वो 2019 में सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। उस दौरान गोपी निवासी रविंद्र कुमार और उसके पिता मांगेराम से उसकी मुलाकात की। जतिन के अनुसार, रविंद्र ने उससे कहा कि वो खेलों के माध्यम से प्रमाण पत्र दिलाकर उसे सेना में भर्ती करवा सकता है।
जतिन का आरोप है कि दोनों बाप-बेटे ने मिलीभगत कर उसे देश के अलग-अलग शहरों में घुमाया। लेकिन उसकी न तो किसी खेल में भागीदारी करवाई न ही कोई खेल का प्रमाण पत्र उसे दिलाया। जतिन ने बताया कि एक बार रविंद्र उसे रांची आर्मी हेड क्वार्टर ले गया। इसके बाद वर्ष 2021 में उन्होंने कहा कि अगर वे दस लाख रुपये दे तो वह उसे सेना में भर्ती करवा देगा। इसके बाद जतिन की मां ने आरोपी के कहने पर एक ब्यूटी पार्लर संचालिका के खाते में रुपये भेज दिए।
विज्ञापन
सेना भर्ती का थमाया फर्जी ज्वाइनिंग लेटर
शिकायतकर्ता के अनुसार रुपये देने के बाद उसे एक फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भेजा गया। संदेह होने पर उसने जांच की तो यह फर्जी पाया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि बाद में उसकी मां ने रविंद्र को उनके पैसे वापस करने लिए कहा। लेकिन रविंद्र ने जानबूझकर उसकी मां को साढ़े छह लाख का चेक दिया, जिसमें नाम की जगह रकम लिखी।
झारखंड में सक्रिय बताया गिरोह, दो युवकों से रुपये ले चुका रविंद्र
जतिन ने शिकायत में बताया कि रविंद्र झारखंड में एक गिरोह से मिलकर लोगों से नौकरी के नाम पर फर्जी ज्वाइनिंग पत्र जारी कर पैसे ठगता है। वो भिवानी जिले गांव फुलपुरा निवासी मनजीत से आठ लाख और झज्जर जिले के गांव धनिया निवासी श्रवण से छह लाख रुपये ले चुका है।
इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जो तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-जगजीत सिंह, एएसआई, बाढड़ा थाना