फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   issue of dispute between Congress MLAs and Chandigarh Police Inspector reached Haryana Assembly Speaker

Haryana: पार्किंग पर हुई थी कांग्रेस विधायकों और इंस्पेक्टर की बहस, स्पीकर बोले-शिकायत मिली है, संज्ञान लेंगे

Sat, 29 Mar 2025 01:47 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 29 Mar 2025 01:47 PM IST
सार

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में हरियाणा कांग्रेस विधायकों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई थी। इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दो मिनट 15 सेंकेड के वीडियो में पुलिस और विधायकों के बीच खूब बहसबाजी हो रही है।

विज्ञापन
issue of dispute between Congress MLAs and Chandigarh Police Inspector reached Haryana Assembly Speaker
चंडीगढ़ पुलिस और कांग्रेस विधायकों में बहस। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

कांग्रेस विधायकों की चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर से हुई बहस का मुद्दा विधानसभा स्पीकर हरविन्द्र कल्याण के पास पहुंच गया है। स्पीकर कल्याण ने कहा कि उन्हें कांग्रेस के विधायकों से शिकायत मिली है। शिकायत का संज्ञान लिया जाएगा। 
विज्ञापन


26 मार्च को संसदीय कार्य मंत्री व शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने अपने आवास पर रात्रि भोज का आयोजन किया था। रात्रि भोज में शामिल होने के लिए कांग्रेस के 6 विधायक इंदु राज नरवाल, जस्सी पेटवाड़, देवेंद्र हंस, शीशपाल केहरवाला, बलराम डांगी दो अलग-अलग गाड़ी में पहुंचे थे। इस दौरान पार्किंग को लेकर कांग्रेस के विधायकों और चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर के बीच तीखी बहस हो गई। बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसके बाद कांग्रेस के विधायकों ने स्पीकर को शिकायत दी थी। कांग्रेस विधायकों का आरोप है कि चंडीगढ़ पुलिस इंस्पेक्टर ने उनके साथ गाली गलौज भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed