{"_id":"679a3c80cb9e2a7c530ca6aa","slug":"haryana-transport-department-is-launching-tracking-app-for-passengers-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Roadways: यात्रियों को मोबाइल पर मिलेगी बसों की जानकारी, विभाग तैयार कर रहा ट्रैकिंग एप, ये होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Roadways: यात्रियों को मोबाइल पर मिलेगी बसों की जानकारी, विभाग तैयार कर रहा ट्रैकिंग एप, ये होगा फायदा
Wed, 29 Jan 2025 08:04 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 29 Jan 2025 08:04 PM IST
सार
हरियाणा परिवहन विभाग एक मोबाइल एप तैयार कर रहा है। हरियाणा परिवहन मंत्री अनिल विज ने इस संबंध में जानकारी दी है। विज ने कहा कि हरियाणा में परिवहन विभाग को आधुनिक रूप से कार्य करने के लिए जल्द ही एक टैकिंग एप लाया जा रहा है।
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज।
- फोटो : संवाद (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए सरकार की तरफ से नई एप लाई जा रही है। लोग अब मोबाइल पर रोडवेज बसों का शेड्यूल देख सकेंगे। इसके लिए हरियाणा परिवहन विभाग एक मोबाइल एप तैयार कर रहा है। हरियाणा परिवहन मंत्री अनिल विज ने इस संबंध में जानकारी दी है। विज ने कहा कि हरियाणा में परिवहन विभाग को आधुनिक रूप से कार्य करने के लिए जल्द ही एक टैकिंग एप लाया जा रहा है। एप को तैयार करने का काम चल रहा है। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश भी दिए हैं।
मंत्री विज ने कहा कि परिवहन विभाग के एप में कौन सी बस कब आती है और कब जाती है, इस प्रकार की सभी जानकारियां यात्रियों को एप के माध्यम से मुहैया करवाई जाएगी। यह एप आम व्यक्ति के मोबाइल फोन में भी होगी और वह देख सकेगा कि हरियाणा रोडवेज की कौन सी बस आ रही है और जहां पर अमुक व्यक्ति खड़ा है, वहां पर वह अमुक बस कितनी देर में पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि इस एप से विभाग के साथ-साथ यात्रियों को भी लाभ होगा। क्योंकि जब यात्री को पता होगा कि बस आ रही है तो वह वैकल्पिक परिवहन से जाने की कोशिश नहीं करेगा।