फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Olympic Association elections, today is the day for withdrawal of nominations

Haryana: हरियाणा ओलंपिक संघ के चुनाव... आज नाम वापसी का दिन, घोषित हो सकते विजेताओं के नाम

Sat, 29 Mar 2025 01:09 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 29 Mar 2025 01:09 AM IST
सार

शनिवार को नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया के बाद उम्मीदवारों के निर्विरोध जीतने की घोषणा तय मानी जा रही है। एचओए चुनाव कराने के लिए नियुक्त प्रशासक रिटायर्ड जस्टिस एचएस भल्ला ने चुनाव को लेकर कुछ भी बोलने से इनकार किया है।

विज्ञापन
Haryana Olympic Association elections, today is the day for withdrawal of nominations
मीनू बेनीवाल और मंत्री कृष्ण लाल पंवार - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा ओलंपिक संघ (एचओए) के चुनाव में दिग्गजों के नामांकन और जीत की सुगबुगाहट के बीच राजनीतिक व प्रशासनिक अमले में पूरी तरह से हलचल जारी है। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की छंटनी की प्रक्रिया चली। शनिवार शाम पांच बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। इसके बाद विजेताओं के नाम घोषित किए जा सकते हैं।

विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर भाजपा नेता मीनू बेनीवाल, महासचिव पद पर पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, उपाध्यक्ष पद पर गुरुग्राम से भाजपा विधायक मुकेश शर्मा, सह सचिव पद पर हरियाणा पावर स्पोर्ट्स ग्रुप से दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के खेल अधिकारी रविंदर पन्नू, उपाध्यक्ष पद पर पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के भाई सतपाल संधू सहित छह आईएएस अधिकारियों और खेल एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित कुल 21 हस्तियों ने नामांकन किया है। चूंकि कुल 21 पदों होने के नाते सभी का चुनाव जीतना तय माना जा रहा है, अगर किसी कागजी प्रक्रिया में आपत्ति नहीं आती है।
विज्ञापन


अब शनिवार को नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया के बाद उम्मीदवारों के निर्विरोध जीतने की घोषणा तय मानी जा रही है। एचओए चुनाव कराने के लिए नियुक्त प्रशासक रिटायर्ड जस्टिस एचएस भल्ला ने चुनाव को लेकर कुछ भी बोलने से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed