फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana government proposes Vinesh Phogat to choose one of the three awards

Vinesh Phogat: हरियाणा सरकार ने विनेश के सामने रखे तीन प्रस्ताव- चार करोड़ रुपये, प्लाट या नौकरी चुन सकती हैं

Tue, 25 Mar 2025 10:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 25 Mar 2025 10:47 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया, मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा की बेटी विनेश फोगाट को प्रदेश की खेल नीति के तहत स्पेशल केस मानकर उन्हें लाभ देने को उनसे विकल्प लेने का निर्णय लिया है। इस पर कैबिनेट ने फैसला लिया है कि वह क्या-क्या लाभ लेना चाहती हैं

विज्ञापन
Haryana government proposes Vinesh Phogat to choose one of the three awards
मंत्रिमंडल के साथ बैठक करते सीएम नायब सिंह सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार ने पेरिस ओलंपिक पदक से चूकी अंतरराष्ट्रीय पहलवान व जुलाना की कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट को तीन में से एक पुरस्कार चुनने का प्रस्ताव रखा है। सरकार के पहले प्रस्ताव के मुताबिक विनेश चार करोड़ रुपये का नगद पुरस्कार ले सकती हैं। दूसरा विकल्प प्रथम श्रेणी की सरकारी नौकरी, और तीसरा प्रस्ताव एचएसवीपी का प्लॉट आवंटन शामिल है। अब विनेश को इनमें से एक विकल्प चुनना है। दरअसल विनेश विधायक बन चुकी हैं। ऐसे में उनके सामने नगद पुरस्कार व प्लाट का ही विकल्प मौजूद है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया, मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा की बेटी विनेश फोगाट को प्रदेश की खेल नीति के तहत स्पेशल केस मानकर उन्हें लाभ देने को उनसे विकल्प लेने का निर्णय लिया है। इस पर कैबिनेट ने फैसला लिया है कि वह क्या-क्या लाभ लेना चाहती हैं इस बारे में उनसे जानकारी मांगी जाएगी। उन्होंने कहा- पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट विशेष परिस्थितियों में बाहर हो गई थीं और उस समय उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि हमारी बेटी हरियाणा की शान विनेश फोगाट के सम्मान को कम नहीं होने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विनेश ने विधानसभा में उठाया था मुद्दा
विनेश फोगाट ने विधानसभा में मुद्दा उठाया था कि पेरिस ओलंपिक को आठ महीने बीतने के बावजूद उन्हें पुरस्कार राशि नहीं मिली है। इस पर सीएम ने भरोसा दिलाया था कि वह इस पर जल्द ही विचार करेंगे।

यह भी पढ़ें- Rohtak Bar Association: प्रधान व महासचिव ने किया गंगाजल का छिड़काव, बोले-कार्यभार संभालने से पहले शुद्धता जरुरी

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed