फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak District Bar President and General Secretary sprinkled Ganga water

Rohtak Bar Association:प्रधान व महासचिव ने किया गंगाजल का छिड़काव, बोले-कार्यभार संभालने से पहले शुद्धता जरुरी

Sun, 23 Mar 2025 01:09 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 23 Mar 2025 01:09 PM IST
सार

पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल की तरफ से 28 फरवरी को बार के चुनाव कराए जाने थे, लेकिन सिविल कोर्ट के फैसले के बाद चुनाव समिति ने चुनाव कराने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
Rohtak District Bar President and General Secretary sprinkled Ganga water
जिला बार के नए प्रधान दीपक हुड्डा - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक जिला बार के नए प्रधान दीपक हुड्डा व महासचिव राजकरण पंघाल ने रविवार को जिला बार परिसर में एक हजार लीटर गंगाजल का छिड़काव किया। बोले, कार्यभार संभालने से पहले शुद्धता जरूरी है। जहां तक भ्रष्टाचार के आरोपों का सवाल है, वे गहराई से जांच करवाएंगे। जो गड़बड़ी हुई हैं, उनको वकीलों के सामने लाया जाएगा। 

विज्ञापन


पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल की तरफ से 28 फरवरी को बार के चुनाव कराए जाने थे, लेकिन सिविल कोर्ट के फैसले के बाद चुनाव समिति ने चुनाव कराने से इंकार कर दिया। इसी बीच काउंसिल की अनुशासनात्मक कमेटी ने प्रधान पद के प्रत्याशी अरविंद श्योराण का पिछले मामले में कार्रवाई करते हुए वकालत का लाइसेंस स्थगित कर दिया।
विज्ञापन




चुनाव समिति ने उनको अयोग्य करार देकर दूसरे प्रत्याशी दीपक हुड्डा को प्रधान निर्वाचित घोषित कर दिया। इसके बाद 17 मार्च को बार के चार पदों उप प्रधान, महासचिव, सह सचिव व लाइब्रेरी इंचार्ज का चुनाव हुआ, जिसमें अजय ओहल्याण उप प्रधान, राजकरण पंघाल महासचिव, डिंपल सह सचिव व अनिल कुमार लाइब्रेरी इंचार्ज चुने गए। बार के प्रधान ने घोषणा की थी कि वे पहले बार परिसर गंगाजल का छिड़काव करेंगे, इसके बाद कार्यभार संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed