फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana: Farmers got angry due to not getting DAP fertilizer, raised slogans against the state government

Haryana: DAP खाद नहीं मिलने से किसानों का गुस्सा फूटा, राज्य सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी की

Mon, 21 Oct 2024 07:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 21 Oct 2024 07:13 PM IST
सार

सप्ताहभर से सेल प्वाइंट पर खाद की खेप नहीं आ रही है। रोजाना खाद लेने के लिए किसान लाइनों में लग रहे हैं। डीएपी खाद नहीं मिलने से किसानों का गुस्सा फूट गया। राज्य सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।

विज्ञापन
Haryana: Farmers got angry due to not getting DAP fertilizer, raised slogans against the state government
नारेबाजी करते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में नई अनाज मंडी भिवानी में किसान सरकारी खरीद केंद्र पर डीएपी खाद लेने पहुंचे, लेकिन वहां तैनात कर्मचारियों ने बताया कि डीएपी खाद नहीं है। इसी पर किसानों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने जिला प्रशासन व सरकार के विरोध में नारेबाजी करनी शुरू कर दी तथा फोन करके पूर्व कांग्रेस माकपा प्रत्याशी कामरेड ओमप्रकाश को बुला लिया।
विज्ञापन


अखिल भारतीय किसान सभा की जिला प्रधान रामफल देशवाल, उपप्रधान कामरेड ओमप्रकाश, ब्लाॅक प्रधान नरेंद्र सिंह व ब्लाॅक सचिव प्रताप सिंह मौके पर किसानों के बीच पहुंचे। कामरेड ओमप्रकाश ने राज्य सरकार व जिला प्रशासन को आगाह कराया कि अगले दो दिन में डीएपी खाद जरूरतमंद किसानों को उपलब्ध कराया जाए अन्यथा उसको किसानों के भारी गुस्से का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ प्राइवेट लोगों के पास डीएपी खाद कैसे पहुंच जाती है, वे एक बैग के साथ गेहूं का बीज व नैनो का पैकेट खरीदने के लिए किसान को मजबूर कर रहे हैं। उन्होंने सरकारी खरीद केंद्र पर यूरिया ग्राहकों को यूरिया खाद उपलब्ध कराने के लिए कहा तथा अन्य सामान थोपने के लिए मना किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed