फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   BJP Legislature party meeting today in Chandigarh Haryana Speaker and Deputy Speaker names final

भाजपा विधायक दल की बैठक: कौन होंगे हरियाणा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर? इन चार नामों की चर्चा

Thu, 24 Oct 2024 06:39 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 24 Oct 2024 06:39 PM IST
सार

चंडीगढ़ में हरियाणा भाजपा विधायक दल की बैठक होने वाली है। बैठक में हरियाणा विधानसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के नाम फाइनल किए जाएंगे। हालांकि चार नामों की चर्चा तेज है। 

विज्ञापन
BJP Legislature party meeting today in Chandigarh Haryana Speaker and Deputy Speaker names final
नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ स्थित हरियाणा मुख्यमंत्री आवास पर आज शाम 5 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ-साथ प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों का दावा है कि बैठक में विधानसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के नामों को लेकर सहमति बनाई जाएगी। सर्वसम्मति से नाम तय किए जाने के बाद ही 25 अक्तूबर को विधानसभा सत्र के दौरान दोनों पदों पर चुनाव की रस्म अदा की जाएगी।
विज्ञापन


घरौंडा से विधायक हरविंद्र कल्याण का नाम स्पीकर के लिए लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा का नाम भी चल रहा है। इसी प्रकार, डिप्टी स्पीकर के लिए यमुनानगर से विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और जींद से विधायक कृष्ण मिड्डा के नाम की चर्चा है। डिप्टी स्पीकर के लिए एक पंजाबी विधायक का नाम आना तय है, क्योंकि मंत्रिमंडल में पंजाबी समाज से केवल अनिल विज ही मंत्री हैं। जबकि इससे पहले पंजाबी समाज की सरकार में अधिक भागीदारी रही है।
विज्ञापन


100 दिन का रोडमैप तैयार करेगी सरकार
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली विधायक दल की बैठक में 100 दिन का रोडमैप तैयार करने को लेकर मंथन किया जाएगा। विभागवार 100 दिन के लक्ष्य रखे जाएंगे। विधायकों से उनके हलकों की समस्याओं के साथ-साथ तैनात अधिकारियों के बारे में भी रिपोर्ट ली जाएगी। इसके साथ भाजपा के वादों को लेकर संकल्प पत्र पर भी चर्चा की जाएगी। चुनाव प्रचार के दौरान की गई घोषणाओं को लेकर विधायकों से विकास कार्यों को लेकर सूची भी मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed