Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Ajay Chautala should apologize for his statement

अजय चौटाला को अपने बयान पर मांगनी चाहिए माफी : बड़ौली

विज्ञापन
बड़ौली ने कहा - दबंगई और लठ की ताकत से सरकार चलाने वालों को भाजपा का सुशासन नहीं पच रहा
विज्ञापन

चंडीगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने जजपा अध्यक्ष अजय चौटाला के उस बयान की निंदा की, जिसमें उन्होंने लोगों से चुने हुए प्रतिनिधियों को पीटने और भारत में बांग्लादेश जैसा माहौल बनाने की अपील की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली ने चौटाला के बयान को बेतुका, बेहद शर्मनाक और अराजकता पैदा करने वाला बताया है। जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल अजय चौटाला ने किया है इससे साफ हो गया है कि उनका लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भरोसा नहीं रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बढ़ती लोकप्रियता से जजपा नेता का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। भाजपा का सुशासन जजपा नेता को हजम नहीं हो रहा है। सत्ता के लिए छटपटाहट में अजय चौटाला ने अपनी घटिया सोच को लोगों के सामने उजागर किया है। उन्होंने कहा कि अपने घटिया बयान पर अजय चौटाला को प्रदेश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। बड़ौली ने कहा- भ्रष्टाचार के कारण अजय चौटाला को जेल हुई। इन लोगों ने जनता को जाति-पाति में बांटकर शासन किया है। आज अजय चौटाला को विकास की राह पर बढ़ता हरियाणा रास नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed