फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   youth died in bhiwani during marriage program

तेज अंधड़ में डीजे का पिलर गिरा, युवक की मौत

Mon, 01 May 2017 12:58 AM IST
bhiwani
bhiwani Updated Mon, 01 May 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
बीती रात तेज अंधड में डीजे का पिल्लर गिरने से एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा में मृतक युवक का साथी जख्मी हो गया। यह हादसा उस समय हुआ, जब पैकिंग के लिए डीजे के पिल्लर के नट-बोल्ट खोल लिये थे और एकाएक तेज आंधी आ गई। घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


रोहतक रोड स्थित एक रिसॉर्ट में शादी समारोह के बाद डीजे हटाने का कार्य डीजे कर्मचारी कर रहे थे। पिल्लर के नट-बोल्ट खोल दिए गए थे। इसी दौरान अचानक आए तेज अंधड़ से पिल्लर वहीं काम कर रहे मिल कर्मचारी 26 वर्षीय नया बाजार भूतों वाला दरवाजा निवासी रोहित के सिर पर गिरा। पिलर एक अन्य युवक डाबर कॉलोनी वासी सोनू पर भी गिरा। रोहित के सिर और सोनू के पांव पर चोट आई।
विज्ञापन

दोनों को तुरंत उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। घायल सोनू सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन है।

सूचना पर मृतक के परिजन व सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रोहित दो भाइयों में छोटा था और इस कारण परिवार का लाडला भी था। सूचना पर कॉलोनी के लोग भी अस्पताल पहुंचे। मृतक के भाई मनीष ने बताया कि रात तीन बजे गली के ही एक युवक का फोन आया कि पिल्लर गिरने से हादसा हो गया। जब अस्पताल आए तो यहां पता लगा कि रोहित की मौत हो चुकी है। वह बीटीएम मिल में नौकरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल सोनू ने बताया कि रोहित, शिवा उसके दोस्त है और रात को डीजे पर कार्य के लिए रिसोर्ट में गए थे, जहां ये हादसा हुआ। मामले में सदर थाना से एएसआई सत्यनारायण ने बताया कि अंधड़ के दौरान पिल्लर गिरने से युवक की मौत हुई है। मृतक के भाई के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

मिल से छुट्टी नहीं करता तो बच जाती जान
रोहित बीटीएम मिल में काम करता था। शनिवार को मिल से छुट्टी कर वह अपने दोस्तों के साथ डीजे का कार्य करने के लिए शादी समारोह में चला गया। कार्यक्रम में मेहनताना के तौर पर उसे चार सौ रुपये मिलने थे। उसके सभी दोस्तों को चार-चार सौ रुपये मिलने थे। अतिरिक्त कमाई के फेर में यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed