फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Women and children can get help by contacting helpline number 181

हेल्पलाइन नंबर 181 पर संपर्क कर महिलाएं और बच्चे ले सकेंगे मदद : सीजेएम

Tue, 08 Oct 2024 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 08 Oct 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Women and children can get help by contacting helpline number 181
भिवानी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम पवन कुमार ने मंगलवार को सखी वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) का औचक निरीक्षण किया। सीजेएम कम सचिव पवन कुमार ने बताया कि हिंसा से प्रभावित महिलाओं को 24 घंटे आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है। महिलाएं और बच्चे मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 181 पर संपर्क कर सकते हैं। इस हेल्पलाइन से महिलाओं, बच्चों को सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों से लाभ मिलने में आने वाली परेशानियों के समाधान, हिंसा और उत्पीड़न की शिकायतें कर सकते हैं।
विज्ञापन


सीजेएम पवन कुमार ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन और जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया के निर्देश पर उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान हिंसा की शिकार महिलाओं से संबंधित केस रजिस्टर की भी जांच की, जिन्हें इस केंद्र से इलाज, कानूनी सहायता, मानसिक राहत के लिए परामर्श और सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने यहां तैनात अधिकारी से कहा कि ओएससी पर मदद के लिए आने वाली हर पीड़ित महिला, जिसे निशुल्क कानूनी सहायता या वकील की सेवाएं चाहिए, वह जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण के कार्यालय में संपर्क करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस केंद्र से हिंसा की शिकार महिलाओं को देय सुविधाओं के बारे में आमजन को जागरूक किया जाए, ताकि मुश्किल की घड़ी में महिलाओं को इस केंद्र से सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि अगर आम लोगों में इस बारे में जागरूकता होगी तो जरूरतमंद महिलाएं जरूरत पड़ने पर इस केंद्र का लाभ उठा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed