{"_id":"61ba47f639e71b1f7860f841","slug":"woman-returned-to-her-in-laws-house-from-brother-s-wedding-ceremony-dies-under-suspicious-circumstances-bhiwani-news-hsr6195075160","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की शादी कार्यक्रम से ससुराल लौटी महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई की शादी कार्यक्रम से ससुराल लौटी महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन
महिला मौत मामले में परिजनों के बयान दर्ज करती पुलिस। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। शहर के जवाहर नगर कॉलोनी निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। महिला बुधवार सुबह ही अपने मायके से भाई की शादी के कार्यक्रम में शामिल होकर ससुराल लौटी थी।
बताया जा रहा है कि महिला की मौत फंदा लगाने से हुई है, वहीं मृतका के परिजनों का आरोप है कि उसके पति ने हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मौके का मुआयना किया। मृतक के पिता व भाई के बयान दर्ज कर पुलिस ने इस संबंध में आरोपी पति के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
सिटी पुलिस को दिए बयान में कलानौर क्षेत्र के गांव सेंपल निवासी रामगोपाल ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी 2008 में बवानीखेड़ा निवासी हाल जवाहर नगर कॉलोनी निवासी रमेश कुमार के साथ की थी। रमेश पुराने मकानों को तोड़ने व नए मकान बनाने के ठेके लेने का काम करता है। शादी के बाद उसकी बेटी 30 वर्षीय बेटी रजनी को 12 साल का बेटा भविष्य, छोटी लड़की दस साल की एकता व आठ साल की हिना है। रामगोपाल ने बताया कि उसके दो लड़के और चार लड़कियां थीं। उसने बताया कि 21 साल पहले बड़ी बेटी सीमा की शादी रमेश से की थी। उसकी बेटी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उस वक्त उन्हें रमेश के मंसूबों के बारे में कुछ पता नहीं था और आपसी रजामंदी के बाद सीमा की छोटी बहन रजनी की शादी रमेश के साथ 2008 में कर दी थी।
विज्ञापन
रामगोपाल ने बताया कि उसके बेटे अनिल की 13 दिसंबर को शादी थी। जिसमें उसकी बेटी रजनी भी अपने मायके आई हुई थी, लेकिन दामाद रमेश इस शादी में नहीं आया था। शादी हो गई और रजनी बुधवार सुबह ही मायके से अपनी ससुराल जवाहर नगर घर में लौट आई थी। जब उसकी बेटी अपनी ससुराल पहुंची तो दामाद रमेश ने उसे घर की चाबी नहीं दी और फोन पर भी ससुर के साथ काफी गालीगलौज की। रामगोपाल का आरोप है कि उसका दामाद उसकी बेटी को तंग करता था और उनके साथ भी काफी बार गालीगलौज कर चुका था। बेटी का घर बसाने के चक्कर में वे चुप रहे, मगर रमेश की हरकतें कम नहीं हईं। पहली बेटी सीमा की मौत क बाद भी उसने अपनी दूसरी बेटी रजनी की शादी रमेश से कर दी थी। लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। उसका आरोप है कि रमेश ने मायके से घर लौटते ही उसकी बेटी रजनी की हत्या कर दी और उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया। इसकी जानकारी उसके दोहते ने फोन पर बताया था कि पापा ने मम्मी को मार दिया है। मृतक रजनी के भाई बजरंग ने बताया कि जब वे यहां पहुंचे तो नागरिक अस्पताल में उसकी बहन की मौत हो चुकी थी। उन्हें पूरा विश्वास है कि रमेश ने उसकी बहन की हत्या की है।
हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है
हमें फोन पर सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया। मृतक महिला के पिता व परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
-रवींद्र कुमार, एसएचओ, सिटी पुलिस थाना भिवानी।