{"_id":"6aaee7c6fae1689e7f06203e","slug":"23-out-of-45-samples-test-positive-for-swine-flu-reports-for-14-are-pending-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-157316-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 45 सैंपल में 23 स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, 14 की रिपोर्ट बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 45 सैंपल में 23 स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, 14 की रिपोर्ट बाकी
Sun, 20 Sep 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल जिला नागरिक अस्पताल में स्वाइन फ्लू एच1एन1 और इन्फ्लूएंजा ए के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार जांच के लिए भेजे गए 45 सैंपल में 23 मरीज स्वाइन फ्लू पॉजिटिव और तीन इन्फ्लूएंजा ए संक्रमित मिले हैं।
बढ़ते मामलों के बीच नागरिक अस्पताल में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वर्तमान में एक मरीज की स्थिति गंभीर होने के कारण अस्पताल में भर्ती है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है। वहीं 20 मरीज संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। अभी 14 संदिग्ध सैंपल की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
अस्पताल प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने बताया कि मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव से इन्फ्लूएंजा और स्वाइन फ्लू के वायरस तेजी से सक्रिय हो रहे हैं। अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड को अलर्ट मोड पर रखा गया है और जरूरी दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया जा रहा है। लंबित 14 सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद जिले में संक्रमितों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
सीएमओ के निर्देश पर बुखार, सर्दी-जुकाम और सांस लेने में तकलीफ वाले मरीजों की विशेष स्क्रीनिंग की जा रही है। संदिग्ध लक्षण मिलने पर तुरंत सैंपल लेकर लैब जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
स्वाइन फ्लू एच1एन1 के प्रमुख लक्षण
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार तेज बुखार और कंपकंपी, लगातार खांसी, गले में खराश या दर्द, सिरदर्द, मांसपेशियों व जोड़ों में तेज दर्द, अत्यधिक थकान व कमजोरी, सांस लेने में तकलीफ या छाती में भारीपन स्वाइन फ्लू एच1एन1 के प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में संपर्क कर उपचार शुरू कराएं।
ऐसे करें बचाव
सीएमओ ने नागरिकों से पैनिक न करने और सतर्कता बरतने की अपील की है। भीड़भाड़ वाले स्थानों और अस्पताल परिसर में जाते समय मास्क लगाएं तथा बार-बार साबुन-पानी से हाथ धोएं या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। बुखार या जुकाम से पीड़ित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने से बचें और मुंह-नाक को रुमाल या टिश्यू से ढकें। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहार लें और पर्याप्त मात्रा में गुनगुना पानी पीएं।