फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Launch of development works worth 7.5 crore across three wards

Bhiwani News: तीन वार्डों में साढ़े सात करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

Sun, 20 Sep 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 20 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Launch of development works worth 7.5 crore across three wards
नारियल फोड़कर विकास योजनाओं का शुभारंभ करते विधायक घनश्याम सर्राफ और भवानी प्रताप सिंह।  - फोटो : 1
भिवानी। नगर परिषद ने शनिवार को वार्ड एक, दो और तीन के सेक्टर-13, सेक्टर-23 व राजीव कॉलोनी में करीब साढ़े सात करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। विधायक घनश्याम सर्राफ और चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने नारियल तोड़कर विकास योजनाओं की शुरुआत की।
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक कॉलेज के सामने व दूसरी तरफ से गुजरने वाली सड़कों, वृद्धाश्रम से बूस्टर तक तथा राजीव कॉलोनी चौक से बॉक्सिंग क्लब तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। वार्ड एक व वीकर सेक्शन क्षेत्र में बरसाती पानी की त्वरित निकासी के लिए नई पाइपलाइन बिछाने के कार्य का भी शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

नगर परिषद द्वारा तैयार करवाए गए बूस्टर सेक्टरवासियों को समर्पित किए गए। सेक्टर-23 की बची हुई सभी गलियों के निर्माण पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस अवसर पर वार्ड एक की पार्षद सूर्या तंवर, वार्ड दो के पार्षद संदीप यादव और वार्ड तीन के पार्षद अभिषेक दुग्गल ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूषित पानी की शिकायत पर अधिकारियों को दिए निर्देश
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों ने विधायक घनश्याम सर्राफ के सामने दूषित जलापूर्ति और कम दबाव की शिकायत रखी। विधायक ने मौके पर ही पब्लिक हेल्थ और एचएसवीपी (हुडा) के अधिकारियों से फोन पर बात की और समस्या का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed