फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   wheat purchasing, bhiwani mandi, labours

24 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा

Sun, 25 Apr 2021 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
wheat purchasing, bhiwani mandi, labours
अनाजमंडी में गेहूं की भराई करते मजदूर। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। मौसम बिगड़ने की वजह से शुक्रवार को भिवानी मंडी में गेहूं की खरीद नहीं हुई थी, लेकिन शनिवार को लगातार दो दिनों तक मंडी पहुंचे 280 किसानों के गेहूं की फसल खरीदी गई। शनिवार को खरीद एजेंसी ने किसानों का 24 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा। रविवार को मंडी में शेड्यूल के हिसाब से वंचित रहने वाले किसानों का ही गेहूं खरीद होगा। रविवार को नए किसानों को शेड्यूल नहीं भेजा जाएगा, लेकिन शेड्यूल के हिसाब से मंडी नहीं पहुंचने वाले वंचित किसानों को ही फसल बिक्री का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

भिवानी मंडी में खरीद के साथ साथ कट्टों के उठान का काम भी चल रहा है। मंडी में शनिवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने 280 किसानों का करीब 24 हजार क्विंटल गेहूं खरीद किया। इसमें शुक्रवार को करीब 150 किसान करीब दस हजार क्विंटल गेहूं के साथ पहुंचे थे। मौसम अचानक बिगड़ा तो मंडी में खरीद भी नहीं हुई। हालांकि कुछ ग्रामीण मंडियों में गेहूं की खरीद हुई थी। मंडी में बहुत कम लोग अपनी सरसों की फसल लेकर पहुंचे। मंडी में शनिवार को गेहूं का उठान भी जारी रहा। करीब ढाई से पौने तीन लाख कट्टे उठान के बगैर पड़े हैं। वहीं मंडी में नए गेहूं की आवक से भी व्यवस्था बिगड़ रही है। क्योंकि मंडी में प्लेटफार्म खाली नहीं है, ऐसे में सड़क पर ही गेहूं खाली कर किसानों का माल खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन

वर्जन-
मंडी में शनिवार को किसानों के करीब 24 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। रविवार को अगर शेड्यूल में बचे हुए किसान फसल लेकर आएंगे तो उनका गेहूं खरीदा जाएगा। फिलहाल मंडी से लगातार गेहूं का उठान भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय कुमार परचेजर एवं खाद्य निरीक्षक नई अनाज मंडी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed