फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Water supply has been disrupted for a week due to a broken pipeline; people staged a protest and chanted slogans.

Bhiwani News: लाइन टूटने से एक सप्ताह से पानी सप्लाई ठप, लोगों ने की नारेबाजी

Fri, 23 Jan 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 23 Jan 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Water supply has been disrupted for a week due to a broken pipeline; people staged a protest and chanted slogans.
टूटी पेयजल लाइन को ठीक करवाने के लिए प्रदर्शन करते कालोनी निवासी। 
भिवानी। विद्या नगर निवासियों ने एक सप्ताह से पीने के पानी की आपूर्ति नहीं होने से जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध वीरवार को 54 फुट रोड पर प्रदर्शन किया। इस दौरान नागरिकों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

जन संघर्ष समिति के संयोजक कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि एक सप्ताह पहले विद्युत निगम के ठेकेदार के कर्मचारियों ने बिजली के खंभे 54 फुटा रोड जो वन विभाग के दफ्तरों के सामने पड़ता है, पर खड़े किए थे। खंभे खड़े करते हुए विभाग ने पीने के पानी की लाइन तोड़ डाली। इससे लाइन का सारा पानी रोड पर चल रहा है तथा सीवरेज लाइन में चला जाता है। ऐसे में पीने के पानी से परेशानी कालोनी निवासियों ने आरोप लगाया कि जब वे जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को टूटी लाइन जोड़ने की कहते हैं तो वे बिजली निगम का नाम लेते हैं कि वे लाइन को जुड़वाएंगे। वहीं बिजली निगम के अधिकारी जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की लाइन जोड़ने की जिम्मेदारी बता रहे हैं। दोनों विभागों का काम करने के समय आपसी तालमेल नहीं होने से इसका खामियाजा कालोनी वासियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को आगाह किया है कि टूटी हुई पानी की पाइप लाइन को शीघ्र जोड़ने का काम करें अन्यथा नागरिक उनके कार्यालय के सामने अनिश्चित कालीन धरना देने पर मजबूर होंगे। प्रदर्शन में विजय राठी, शांति देवी, चावली, शशी बाला परमार, सुखबीर सांगवान, फतेह सिंह थानेदार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed