{"_id":"5790c58c4f1c1bd827c4bc5a","slug":"water-conection-bill-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल बिल जमा नहीं किया तो कटेगा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल बिल जमा नहीं किया तो कटेगा कनेक्शन
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Fri, 22 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Drinking water
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपने पेयजल संबंधित बकाया बिल जमा नहीं करवाया तो अब देर न करें। जन स्वास्थ्य विभाग अब ऐसे उपभोक्ताओं पर नजर टेढ़ी करता नजर आ रहा है। लगातार बढ़ रहे बकाया पेयजल बिल के आंकड़े को देखते विभाग ने दो नई प्लानिंग की है। इनमें एक तो डोर-टू-डोर बिल बांटने की है तो दूसरी डिफॉल्टर उपभोक्ताओं का सीधा कनेक्शन काटने की है। दोनों ही योजनाएं पर 31 जुलाई के बाद धरातल पर काम शुरू होगा। विभाग पहली बार घर- घर जाकर बिल बांटने का काम भी शुरू करेगा। इस समय पेयजल बिलों के रूप में बकाया राशि छह करोड़ 22 लाख 71 हजार तक पहुंच गई है। निर्धारित तिथि तक बिल जमा न करवाने पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त चार्ज लगेगा ।
25 प्रतिशत उपभोक्ता भर रहे नियमित बल
शहर में कुल 11 हजार 300 पेयजल कनेक्शन हैं। करीब चार हजार से अधिक अवैध पेयजल कनेक्शन भी हैं। विभाग ने करीब एक साल से अवैध कनेक्शनों को रेगूलाइज करने के लिए मुहिम भी चला रखी है लेकिन लोग अपना कनेक्शन रेगूलाइज करवाने में कम ही रुचि ले रहे हैं। विभाग का उपभोक्ताओं की तरफ इस समय छह करोड़ 22 लाख 70 हजार रुपये बकाया पड़ा है। पेयजल बिल नियमित रूप से तो मात्र 15 प्रतिशत उपभोक्ता ही जमा करवा रहे हैं। पेयजल बिल का प्रति माह चार्ज 120 रुपये है। जिन उपभोक्ताओं ने अपने पेयजल कनेक्शन पर मीटर लगवा रखा है उससे आधे बिल के रूप में 60 रुपये वसूले जाते हैं। विभाग प्रति छमाही बिल वसूल रता है जबकि पहले हर माह बिल जमा करवाना होता था।
स्पेशल टीमों का किया गठन
विभागीय अधिकारी ने बताया कि एक टीम में चार सदस्य होंगे और विभाग ने इसके लिए पांच स्पेशल टीमों में 20 कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई है। 31 जुलाई के बाद सभी टीमें एक साथ हरकत में आएंगी।