{"_id":"65ac24dfb7f1f8a5830a5f14","slug":"voter-list-revision-work-from-tomorrow-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-12101-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: शहरी स्थानीय चुनाव को लेकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: शहरी स्थानीय चुनाव को लेकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य कल से
Sun, 21 Jan 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शहरी स्थानीय चुनाव को लेकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य किया जाएगा। नागरिकों से दावे एवं आपत्तियां लेने और पुनरीक्षण के लिए 22 जनवरी को विधानसभा अनुसार मतदाता सूचियों का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी हरबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को मतदाता सूचियों को विधानसभा शहरी स्थानीय निकाय में मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद नागरिक 29 जनवरी से 8 फरवरी तक वार्ड के हिसाब से अपने दावे एवं आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे।
दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई के बाद नौ फरवरी को वार्ड के हिसाब से ही मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद किसी प्रकार की आपत्ति या दावे पुनरीक्षण अधिकारी के समक्ष 27 फरवरी को रखे जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नागरिक यदि दावे एवं आपत्ति दूर करने से संतुष्ट नहीं होता है तो वह एक मार्च को उपायुक्त के समक्ष अपील कर सकता है। नौ मार्च को दावे एवं आपत्तियों का निपटारा करने के बाद 18 मार्च को मतदाता सूचियों को अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसी साल होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए इसी आधार पर मताधिकार मिल सकेगा।