फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Villagers blocked the Delhi-Pilani National Highway

Bhiwani News: अज्ञात वाहन की टक्कर से लोहानी के युवक की मौत पर बिफरे ग्रामीणों ने लगाया दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर जाम

Mon, 27 Jan 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 27 Jan 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Villagers blocked the Delhi-Pilani National Highway
लोहानी में ब्रेकर बनाने की मांग के लिए दिल्ली-पिलानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाया गया जाम।
जूई। लोहानी गांव के सुखवेंद्र (25) को रविवार शाम अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल को ईआरवी की सहायता से भिवानी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां गम्भीर हालात के चलते रोहतक पीजीआई और फिर दिल्ली सफदरजंग अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना से आहत लोहानी के ग्रामीणों ने ब्रेकर बनवाने को लेकर जाम लगा दिया। जाम की वजह से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। जूई थाना प्रभारी संजय कुमार के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन



लोहानी निवासी सुखवेंद्र अपनी बाइक से काम से जा रहा था कि सामने आ रहे अज्ञात ट्रक चालक ने उसको टक्कर मार दी। राहगीरों ने इसकी सूचना 112 ईआरवी को दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर घायल को भिवानी नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने गम्भीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को जब घटना का पता चला तो उन्होंने दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने गांव में ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर जाम लगाया था। जाम लगभग 40 मिनट तक लगा रहा जिससे दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।
राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना पर जूई थाना प्रभारी संजय कुमार मौके पर पहुंचे ओर उन्होंने ग्रामीणों को ब्रेकर बनाने के लिए आश्वासन दिया। तब जाकर जाम खोला गया और वाहन अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो सके।

पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ अज्ञात वाहन चालक पर केस

जूई पुलिस थाना में दी शिकायत में लोहानी निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। बड़ा बिजेंद्र व छोटा सुखवेंद्र था। बड़ा बेटा शादीशुदा है जबकि सुखवेंद्र अविवाहित था। 26 जनवरी की रात 10 बजे उसका बेटा सुखवेंद्र गांव आसलवास दुबिया मार्ग पर अपने खेतों से बाइक पर घर लौट रहा था। जब वह दिल्ली पिलानी नेशनल हाईवे पर आया तो भिवानी की तरफ से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसके बेटे की बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में उसके बेटे को गंभीर चोटें आईं। इसे लोहानी के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया। इसके बाद वहां से उसके बेटे को भिवानी नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई भेजा गया। जहां से भी उसके बेेटे को सफदरगंज अस्पताल दिल्ली भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।


सीसीटीवी फुटेज जांच रही पुलिस
जूई थाना प्रभारी संजय कुमार व आईओ सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक युवक के पिता ओमप्रकाश की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed