फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Government should conduct a special crop damage assessment for crops ruined by drought: Kisan Sabha

सूखे से बर्बाद हुईं फसलों की विशेष गिरदावरी कराए सरकार : किसान सभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Government should conduct a special crop damage assessment for crops ruined by drought: Kisan Sabha
उपायुक्त साहिल गुप्ता को ज्ञापन सौंपते अखिल भारतीय किसान सभा के सदस्य।
भिवानी। सूखे से बर्बाद हुई फसलों का तत्काल सर्वे और विशेष गिरदावरी कराने तथा प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उपायुक्त साहिल गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

किसान सभा ने सूखे से प्रभावित किसानों को न्यूनतम 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में किसान सभा के जिला उपप्रधान कामरेड ओमप्रकाश, जिला सचिव मास्टर जगरोशन और भिवानी तहसील सचिव करतार ग्रेवाल शामिल रहे।
विज्ञापन

किसान सभा नेताओं ने बताया कि पिछले 10-12 दिनों से जिले के किसान तहसील और मंडल स्तर पर धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन और सरकार को फसलों में हुए भारी नुकसान से अवगत करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जिले में सामान्य से काफी कम बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहरी सिंचाई का क्षेत्र सीमित होने के कारण किसानों की निर्भरता ट्यूबवेलों पर है लेकिन जलस्तर काफी नीचे चला गया है। कई क्षेत्रों में भूमिगत पानी खारा होने से किसान सिंचाई भी नहीं कर पा रहे हैं। किसान सभा के अनुसार सूखे के कारण कपास, धान, मूंग, ग्वार और मूंगफली की करीब 80 से 90 प्रतिशत फसल बर्बाद हो चुकी है। बाजरे में भी 60 से 70 प्रतिशत नुकसान हुआ है जबकि कम बारिश वाले कई क्षेत्रों में फसल पूरी तरह तबाह हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed