फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Vikas won second place in Ragni and Wooden Art.

Bhiwani News: विकास ने जीता रागनी और वुडन आर्ट कला में द्वितीय स्थान

Tue, 19 Nov 2024 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 19 Nov 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Vikas won second place in Ragni and Wooden Art.
राजकीय महिला कॉलेज में आयोजित  युवा महोत्सव कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं। 
भिवानी। राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में वार्षिक युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। यह महोत्सव भव्य और उल्लासपूर्ण मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। इसमें उन्होंने रचनात्मकता और सांस्कृतिक धरोहर को उजागर करने का एक महत्वपूर्ण मंच मिला।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दूसरे दिन रंगोली, आर्ट कला, मॉडलिंग मेहंदी आर्ट जैसी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्रों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र विकास ने रागनी व वुडन आर्ट कला में द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्राचार्य बलबीर सिंह ने सभी गणमान्य अतिथियों, प्रतिभागियों और दर्शकों का स्वागत करते हुए कॉलेज के बहुआयामी विकास और छात्रों के सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। भवानी प्रताप सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के पहले दिन समूह लोकगीत, एकल लोकगीत, समूह लोकनृत्य व एकल लोकनृत्य कार्यक्रम राजकीय महिला महाविद्यालय में तथा पोस्टर मेकिंग, फोटोग्राफी, भाषण, कविता लेखन, स्टोरी राइटिंग, साइंस मेले, आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय आईटीआई में करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव में जिला भिवानी के विभिन्न स्कूल, कॉलेज, निजी संस्थाएं व अन्य युवा वो 15 से 30 वर्ष के युवाओं ने भाग लिया, जिससे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सामुदायिक जुड़ाव की भावना को बल मिला। प्रतियोगिताओं में अव्वल आने वाले ये प्रतिभागी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भिवानी का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के समापन समारोह में बवानी खेड़ा के विधायक कपूर वाल्मीकि के भाई राजेश कुमार पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 2100 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 1500 रुपये व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 1100 रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि यह महोत्सव छात्रों की बहुमुखी क्षमताओं को निखारने का माध्यम है।

उन्होंने कहा कि यह युवा महोत्सव केवल प्रतियोगिताओं और प्रस्तुतियों तक सीमित नहीं था, बल्कि यह प्रतिभागियों के व्यक्तित्व विकास, टीम वर्क और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का एक अवसर भी था। कार्यक्रम में छात्राएं, शिक्षक, अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed