फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Victim woman reached before CJM in ambulance

Bhiwani: एंबुलेंस में सीजेएम के समक्ष पहुंची पीड़ित महिला, हालत के लिए जिम्मेदार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Wed, 23 Nov 2022 01:51 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 23 Nov 2022 01:51 AM IST
सार

पीड़िता महिला बोलीं कि साहब मेरी इस हालत के जिम्मेदार आरोपियों को गिरफ्तार कराओ। जमीन विवाद में आरोपियों ने महिला पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या की कोशिश की थी। 

विज्ञापन
Victim woman reached before CJM in ambulance
सीजेएम से मिलने जाते पीड़िता आशा व उसका पति ऋषिकुमार । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में गांव बापोड़ा में जमीन विवाद में एक महिला को ट्रैक्टर चढ़ाकर उसे अपाहिज कर दिया गया। मंगलवार को नागरिक अस्पताल में एंबुलेंस से पीड़ित महिला लघु सचिवालय परिसर स्थित डीएलएसए में सीजेएम से मिलने पहुंची। सीजेएम को लिखित में शिकायती पत्र देकर पीड़ित महिला ने कहा कि साहब, मेरी इस हालत के जिम्मेदार आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महिला ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन


मंगलवार को एंबुलेंस से सदर पुलिस थाना पहुंची गांव बापोड़ा निवासी आशा ने बताया कि 22 अक्तूबर को गांव के ही कुछ लोगों ने उस पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या की कोशिश की थी। इस संबंध में सदर पुलिस थाना में उसकी शिकायत पर केस भी दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


इसका फायदा उठाकर आरोपियों ने स्थानीय न्यायालय में 10 नवंबर को अग्रिम जमानत की कोशिश की, लेकिन उनकी अग्रिम जमानत याचिका न्यायालय से रद्द हो गई। इसके बाद भिवानी न्यायालय ने 14 नवंबर को आरोपियों की गिरफ्तारी के समन गए। हालांकि आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि दो आरोपियों को हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई, जबकि एक आरोपी को अभी भी कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार नहीं किया। महिला का आरोप है कि 26 जून को भी उसके पति ऋषि कुमार पर आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला किया था, मगर सदर पुलिस ने दबाव देकर आरोपियों से समझौता करा दिया था। इसके बाद आरोपियों ने उसे ट्रैक्टर के नीचे रौंदकर उसकी ये हालत कर दी।  


दंपती ने मांगी इच्छा मृत्यु
सदर पुलिस थाना में एंबुलेंस में आई आशा व उसके पति ऋषि कुमार ने सदर पुलिस की गैर जिम्मेदाराना रवैये से तंग आकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। उनका कहना है कि पुलिस आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ऋषि कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी आशा काफी अर्से से गंभीर चोटों के कारण बिस्तर पर है। वहीं, सदर पुलिस थाना एसएचओ रमेशचंद्र ने इस संबंध में पीड़ित व उसके परिजनों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed