फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   UP Police constable accused of attacking wife with knife

Bhiwani News: यूपी पुलिस के कांस्टेबल ने पत्नी पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया

Sat, 04 Jan 2025 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 04 Jan 2025 09:48 PM IST
विज्ञापन
UP Police constable accused of attacking wife with knife
भिवानी। सदर पुलिस थाना की मुंढाल पुलिस चौकी क्षेत्र के जताई गांव निवासी यूपी पुलिस के कांस्टेबल अंकित ने पत्नी नीलम पर घरेलू कलह में चाकू से वार करने का आरोप लगाया है। वहीं, घायल कांस्टेबल को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित का आरोप है कि पत्नी का चाल-चलन ठीक नहीं होने पर टोका-टोकी करने पर उसने हमला किया। वहीं, आरोपी महिला पर पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मुंढाल पुलिस चौकी में दी शिकायत में अंकित ने बताया कि वह यूपी पुलिस में कांस्टेबल पद पर लखनऊ में तैनात है। इन दिनों छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। उसकी शादी 28 फरवरी 2024 को हुई थी। उसकी पत्नी झज्जर जिला के सुल्तान खेड़ी की रहने वाली है। उसने बताया कि घर पर वह शाम साढ़े चार बजे बेड पर सोया हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान उसकी पत्नी ने उस पर घरेलू चाकू से छाती पर हमला कर दिया। इसी दौरान उसका चचेरा भाई वहां आया और उसे उसकी कार से जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। सदर पुलिस ने भी घायल के बयान दर्ज किए। फिलहाल सदर पुलिस ने पति की शिकायत पर आरोपी पत्नी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed