फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Uncontrolled Bolero camper car collided with tree in Bhiwani, two died

Accident in Haryana: भिवानी में अनियंत्रित बोलेरो कैंपर गाड़ी पेड़ से टकराई, दो की मौत, तीन घायल

Sun, 21 May 2023 10:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लोहारू, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, लोहारू, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 21 May 2023 10:12 PM IST
सार

समसाबास गांव के पास हादसा हुआ। गाड़ी सवार पांच युवक राजस्थान के बताए जा रहे हैं। हादसे में बोलेरो कैंपर के परखचे उड़ गए और उसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई, दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन
Uncontrolled Bolero camper car collided with tree in Bhiwani, two died
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी के लोहारू क्षेत्र में लोहारू-सतनाली सड़क पर भिवानी और महेंद्रगढ जिले की सीमा के पास एक अनियंत्रित बोलेरो कैंपर गाड़ी पेड़ से जा टकराई। हादसे में बोलेरो कैंपर के परखचे उड़ गए और उसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई, दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए व एक युवक को हल्की चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 लोहारू और लोहारू थाना की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए सतनाली सीएचसी मेें ले जाया गया है, जबकि शवों को लोहारू सीएचसी में पहुंचाया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव फरटिया ताल में एक विवाह समारोह में शामिल होने वाले बोलेरो कैंपर सवार ये सभी युवक राजस्थान के निवासी बताए जा रहे हैं। जो फरटिया ताल से बरात में शामिल होकर झोझू गांव जा रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान सोहांसरा से निकलते ही समसाबास गांव के अंडरपास के नजदीक उनकी बोलेराे कैंपर गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और उनकी गाड़ी पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना हृदयविदारक था कि चार युवक लहूलुहान हो गए और कैंपर की छत ही उखड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे लोहारू थाना के एसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है और दो युवकों को गंभीर अवस्था में सतनाली सीएचसी भेजा गया है। जबकि एक और सवार युवक को चोटें आई हैं। मामला सीमावर्ती होने के कारण दोनों जिलों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

बहरहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। मृतकों के शवों को लोहारू सीएचसी में रखवाया दिया गया है। हादसे की सूचना के बाद विवाह वाले घर में भी मातम पसर गया है। वहीं घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।


थाना प्रभारी विद्यानंद ने बताया कि लोहारू पुलिस मामले में कार्रवाई करेगी। अब तक मृतक और घायलों के नामों की जानकारी नही मिल पाई है। शादी वाले घर के लोगों से संपर्क किया जा रहा है। हालांकि दो युवकों के शव लोहारू सीएचसी में रखवाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed