{"_id":"6ad28f2962cca014000e5684","slug":"two-students-who-ran-away-from-home-with-dreams-of-becoming-heroes-on-the-big-screen-have-been-found-in-delhi-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158817-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बड़े पर्दे पर हीरो बनने का सपना, घर से भागे 2 छात्र दिल्ली में मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बड़े पर्दे पर हीरो बनने का सपना, घर से भागे 2 छात्र दिल्ली में मिले
Sat, 17 Oct 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। गांव कुंगड़ के दो विद्यार्थी बड़े पर्दे पर हीरो बनने का सपना लेकर घर से निकल गए। आठवीं कक्षा के 11 वर्षीय अरमान और 11वीं कक्षा के 16 वर्षीय जतिन दिल्ली पहुंचे थे।
दिल्ली पुलिस की मदद से दोनों छात्रों को बरामद कर लिया गया, जिससे परिजनों को राहत मिली। दोनों छात्र वीरवार सुबह परिजनों को स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकले। वे स्कूल पहुंचने की बजाय सीधे दिल्ली चले गए।
उनकी योजना दिल्ली से मुंबई पहुंचकर फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाने की थी। परिजनों को छात्रों के घर नहीं लौटने की चिंता हुई तो उन्होंने तलाश शुरू की। वीरवार रात को परिजन बवानीखेड़ा थाना पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के लिए टीमें बनाईं। परिजनों ने घर लौटकर छात्रों के टैब की जांच की। टैब में रोहतक से दिल्ली और दिल्ली से मुंबई जाने वाली ट्रेनों के किराए की जानकारी मिली। इससे परिजनों को छात्रों के मुंबई जाने की योजना का अंदेशा हुआ।
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई : इसी बीच, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से दोनों छात्रों के मिलने की सूचना मिली। बवानीखेड़ा पुलिस थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि परिजनों की सूचना पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
शुक्रवार दोपहर को दिल्ली पुलिस ने दोनों छात्रों को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बरामद किया। पुलिस ने दिल्ली पहुंचकर बच्चों को परिजनों को सौंप दिया। कम उम्र में फिल्मी दुनिया में हीरो बनने का सपना लेकर घर से निकले छात्रों की इस घटना ने परिवार को चिंता में डाल दिया था।